5 हज़ार से ज़्यादा सस्ता हुआ Samsung का 3 कैमरे वाला यह फोन, मिलेगी 4000mAh की बैटरी
सैमसंग के पॉपुलर फोन को पहले से कम कीमत में खरीदा जा सकता है. जानें कौन सा हैं वह ट्रिपल कैमरा फोन जिसकी कीमत में भारी कटौती हुई है...
सैमसंग (samsung Galaxy A50s) ने अपने तीन कैमरे वाले बेहतरीन फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है. अगर आप कम कीमत में अच्छे फोन की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है. दरअसल सैमसंग ने अपने गैलेक्सी A50s की कीमत में भारी कटौती की गई है. सैमसंग गैलेक्सी A50s को भारत में 22,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन कटौती के बाद इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सिर्फ 17,499 रुपये में घर लाया जा सकता है. यानी कि सैमसंग Galaxy A50s की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की गई है.
महेश टेलिकॉम की दी गई जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी A50s के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो अब इस फोन को 24,999 रुपये के बजाय 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी कि इस फोन पर ग्राहक पूरे 5,500 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं.
(ये भी पढ़ें- Airtel का सस्ता प्लान! पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग, देखें 10 हज़ार से ज़्यादा फिल्में)
सैमसंग गैलेक्सी A50s के फीचर्स
Samsung गैलेक्सी में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है. एंड्रॉयड 9.0 पाई पर काम करने वाला यह फोन सैमसंग Exynos 9611 प्रोसेसर के साथ आता है.
(ये भी पढ़ें- BSNL का दमदार प्लान! 3 महीने तक हर दिन मिलेगा 5GB फ्री इंटरनेट डेटा)
Samsung A50s में तीन कैमरे
फोन में तीन कैमरे और पावरफुसल बैटरी
सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. पावर के लिए फोन में 4000 mAh की बैटरी दी गई है फास्ट चार्जिंग भी सपॉर्ट करती है.
