Trending:
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशआगरा
केस से बचाने के एवज में दरोगा ने मांगी 25 लाख की घड़ी

केस से बचाने के एवज में दरोगा ने मांगी 25 लाख की घड़ी

Last Updated:

अदनान ने पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की. जिसके बाद तत्कालीन एसपी सिटी मामले की जांच की तो दरोगा कृपा नंदन शर्मा और दो इंस्पेक्टर दोषी पाए गए.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

आगरा में दरोगा ने कारोबारी को केस से बचाने के एवज में विदेशी घड़ी जबरदस्ती ले ली. हालांकि एसएसपी के दखल के बाद दरोगा ने घड़ी वापस कर दी है. यह मामला शहर के थाना सदर का है.

दरोगा ने घूस में मांगा विदेशी घड़ी


विज्ञापन

दरअसल कारोबारी अदनान के खिलाफ एक केस दर्ज हुआ था. जिसकी जांच थाने के दारोगा कृपानंदन शर्मा कर रहे थे. दरोगा कृपा नंदन शर्मा ने अदनान को केस से बचाने के एवज में 25 लाख रुपये की मांग की और जबरदस्ती 70 हज़ार रुपये कीमत की विदेशी घड़ी ले ली.


विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित अदनान ने पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की. जिसके बाद तत्कालीन एसपी सिटी मामले की जांच की तो दरोगा कृपा नंदन शर्मा और दो इंस्पेक्टर दोषी पाए गए. बाद में दरोगा कृपा नन्दन शर्मा अपने एक साथी के साथ पीड़ित के पिता के पास पहुंचे और घड़ी वापस कर दी.


हालांकि पुलिस महकमे के इस घड़ी काण्ड में दोषियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. जबकि खुद आगरा एसएसपी की जांच में दरोगा दोषी पाया गया था.


इस केस का अहम सुराग सीसीटीवी में कैद हो गया है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग के सामने बैठा शख्स दरोगा कृपाशंकर शर्मा है और अपने साथी से घड़ी वापस दिलवा रहा है.


इसके अलावा एसपी सिटी की जांच में एक दरोगा और दो इंस्पेक्टर दोषी पाए गए हैं. जांच रिपोर्ट पर एसएसपी आगरा ने खुद लिखा है कि घड़ी मिल जानी चाहिए. साथ ही दरोगा का सी सी टीवी फुटेज भी है. जिसमें वह घड़ी वापस करने के लिए पहुंचा है. (रिपोर्ट-आरिफ खान)


ये भी पढ़ें:


यूपी नए जातीय समीकरण की ओर, OBC व SC/ST आरक्षण को बांटने की तैयारी!


शामली Live Murder: वीडियो जारी कर एसपी बोले- पुलिस के सामने नहीं हुई हत्या


संतकबीरनगर: हाईवे पर मिली पिता की खून से सनी लाश और नहर किनारे बेटे का शव

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

चमक खो रहा है डायमंड, सोना-चांदी क्यों बन रहे निवेशकों की पहली पसंद?

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

और देखें

ताज़ा समाचार

ट्रांसफर ऑर्डर के बाद रिलिव नहीं हुए अफसर, क्या था विवाद, जिसके बाद हुआ एक्शन

लाइव: हरदोई में अवैध पटाखा के चलते ब्लास्ट, चक्की में साड़ी फंसने से मौत

यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश, नप गए दारोगा जी, नहीं सुन रहे थे बार-बार

Live: बच्चों के संबंध आशुतोष ब्रह्मचारी से हो सकते हैं... शंकराचार्य के शिष्य

बीजेपी में फेरबदल, इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, जानें अयोध्या से कौन बना?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल