Trending:
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशलखनऊ
लखनऊ में RSS की समन्वय बैठक में शामिल हुए बीजेपी के कई दिग्गज

लखनऊ में RSS की समन्वय बैठक में शामिल हुए बीजेपी के कई दिग्गज

Last Updated:

आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले की मौजूदगी में यह बैठक हो रही है. इसमें बीजेपी और अन्य अनुषांगिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वय बैठक लखनऊ के निरालानगर स्थित सरस्वती कुंज में शुरू हो चुकी है. जानकारी के अनुसार इस बैठक में लोकसभा चुनावों की रणनीति को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है. आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले की मौजूदगी में यह बैठक हो रही है. इसमें बीजेपी और अन्य अनुषांगिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं. इस बैठक में काशी, गोरखपुर, कानपुर-बुंदेलखंड, अवध प्रांत के पदाधिकारी और संगठन मंत्री भी शामिल भाग ले रहे हैं.

'संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार दो बार साल-साल भर के लिए जेल में रहे'


विज्ञापन

बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल व अन्य प्रान्त, क्षेत्र संगठन मंत्री इस बैठक में मिशन 2019 के मद्देनजर संगठन और सरकार के कार्यों को लेकर चर्चा कर रहे हैं.  माना जा रहा है कि संघ की तरफ से इस बैठक में मिशन 2019 फ़तेह के लिए एक विशेष रणनीति के तहत कार्य करने के निर्देश दिए जाएंगे.


विज्ञापन

उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली यात्रा पर हैं. वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत व संघ के अन्य प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. माना जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव, संगठन और सरकार में समन्वय को लेकर इस बैठक में चर्चा हुई.


इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इनमें चारों उपचुनाव में मिली हार, महागठबंधन की राजनीतिक चुनौतियां, हिंदुत्व और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दे शामिल हैं. इसके अलावा संघ के कार्यकर्ताओं और शाखाओं के जरिए 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां, यूपी और केंद्र सरकार की योजनाओं पर बातचीत और आम चुनाव से पहले यूपी में राजनीतिक पृष्ठभूमि पर चर्चा हुई. दोपहर बाद दिल्ली से वापस लौटकर सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ में शाम 5 बजे तक चलने वाली इस समन्वय बैठक में शामिल हो सकते हैं.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

पैरों पर नजर आ रही सूजी उभरी नसें? वैरिकोज वेन्स से छुटकारा पाने का आसान तरीका

मिलावटी दूध पीने से 15 लोग पहुंच अस्पताल, जानें कैसे करें दूध की प्योरिटी चेक

सलमान की इस हीरोइन ने कभी नहीं करवाया फेशियल, आजमाती हैं दादी का ये नुस्खा

खाना खाने के बाद तुरंत भागते हैं शौचालय, अमेरिकी डॉक्टर ने बताई असली वजह

और देखें

ताज़ा समाचार

ट्रांसफर ऑर्डर के बाद रिलिव नहीं हुए अफसर, क्या था विवाद, जिसके बाद हुआ एक्शन

लाइव: हरदोई में अवैध पटाखा के चलते ब्लास्ट, चक्की में साड़ी फंसने से मौत

यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश, नप गए दारोगा जी, नहीं सुन रहे थे बार-बार

Live: बच्चों के संबंध आशुतोष ब्रह्मचारी से हो सकते हैं... शंकराचार्य के शिष्य

बीजेपी में फेरबदल, इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, जानें अयोध्या से कौन बना?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल