
अजब-गजब: झुंझुनूं जिले के गुढ़ा गौरजी कस्बे के पास लीला की ढाणी में स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर अपनी अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है. यहां भक्त मिठाई नहीं, बल्कि ईंट और पत्थरों का भोग लगाते हैं. मंदिर परिसर के चारों ओर ईंट-पत्थरों के ढेर आस्था का प्रतीक हैं. मान्यता है कि यहां मांगी गई मन्नत जरूर पूरी होती है. ईंट-पत्थर व्यापारी भी यहां से गुजरते समय श्रद्धा से प्रसाद चढ़ाते हैं. मंदिर का निर्माण भी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई ईंट-पत्थरों से हुआ है. मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष भीड़ उमड़ती है और आसपास के गांवों से भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं.