
बारां के अटरू थाना क्षेत्र के नोहल्या गांव के पास से निकल रही आमली डिस्ट्रीब्यूटर माइनर में करीब पांच फीट लंबे मगरमच्छ के आने से गांव में हडकंप मच गया. बाद में सूचना मिलने पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को पकड़कर परवन नदी में छोड़ दिया. रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. शेरगढ़ परवन पिकअप वियर से निकल रही जल वितरिकाओं में इस समय धान की फसल के लिए पानी छोड़ा गया है जिसके चलते परवन नदी से पानी के साथ मगरमच्छ भी आ गया.