Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमवीडियोबिलासपुर
आपकी पढ़ाई को दाद देता हूं, बिलासपुर पुलिस से भिड़े व्यापारी, वीडियो वायरल

आपकी पढ़ाई को दाद देता हूं, बिलासपुर पुलिस से भिड़े व्यापारी, वीडियो वायरल

बिलासपुर के गोलबाजार में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंचे एएसपी (ट्रैफिक) करियारे और स्थानीय व्यापारियों के बीच जमकर हंगामा हुआ. अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने की कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, जिसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विवाद तब शुरू हुआ जब पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को जब्त करना शुरू किया. कार्रवाई से नाराज एक व्यापारी ने एएसपी से बहस करते हुए तंज कसा, सर, मैं आपकी पढ़ाई को दाद देता हूँ... गलत बोलेंगे तो विरोध करेंगे. बहस का मुख्य केंद्र सफेद पट्टी वाली पार्किंग रही. व्यापारियों का दावा था कि वे निर्धारित स्थान पर वाहन खड़े कर रहे थे, जबकि एएसपी का कहना था कि ट्रैफिक सुधारने के लिए सड़क को खाली करना आवश्यक है. एएसपी करियारे ने स्पष्ट कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और सड़क किसी की निजी संपत्ति नहीं है, इसे खाली करना ही होगा. पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी अतिक्रमण या अवैध पार्किंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. (रिपोर्ट: उमेश मौर्य)

Last Updated: बिलासपुरवीडियो
विज्ञापन
Load More
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल