
शबाना आजमी ने अपने 75वें बर्थडे की पार्टी रखी. इस पार्टी में उन्होंने पति जावेद अख्तर संग बेहतरीन और दिल छू लेने वाला डांस किया. जावेद और शबाना ने कॉनी फ्रांसिस के हिट सॉन्ग 'प्रिटी लिटिल बेबी' पर डांस किया. फराह खान ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "जावेद अख्तर ने लाल कुर्ता और काले नेहरू जैकेट में बहुत ही अट्रैक्टिव लग रहे थे, जो शबाना के शाही लुक को पूरी तरह से मैच कर रहे थे. वीडियो में फरहान अख्तर, शिबानी अख्तर, माधुरी दीक्षित, करण जौहर, रेखा, उर्मिला मातोंडकर, महीप कपूर, सोनू निगम और नीना गुप्ता जैसे सितारे शबाना-जावेद के लिए तालियां बजाते हुए नजर आए.