
'आरती' कार्यक्रम में जानिए राजस्थान में बांसवाड़ा स्थित उत्तर कालिका जी मंदिर के बारे में. इस मंदिर को करीब 500 साल पहले बनाया गया था और पहले यह घने जंगलों में था. अब ये बांसवाड़ा शहर के बीच में है. कहा जाता है कि बांसवाड़ा के संस्थापक जगमाल सिंह ने नगर बनाने से पहले यहां से मां काली का आशीर्वाद लिया था.