ऐसा माना जाता है कि भक्ति में अटूट शक्ति है और जब इंसान अपनी अटूट भगवान को मोहित कर लेता है तो वो भी भक्त के मुरीद हो जाते हैं. कुछ ऐसी ही आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिलता है राजस्थान में सिरोही के आरासना स्थित श्री आरासुरी अंबे मां मंदिर में.