
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार को सलूणी उपमंडल के मलाल स्कूल के पास एक टिप्पर दुर्घटना ग्रस्त हो गयाय यह दुर्घटना जमीन धसने के कारण हुई बताई जा रही है. इस दुर्घटना में ड्राइवर बाल बाल बचा है और ड्राईवर को मामूली चोटें आई है. लोगों ने वक्त को संभालते चालक को सुरक्षित बहार निकाल लिया है. जबकि रेत से भरा टिप्पर देखते ही देखते नाले में क्षतिग्रस्त हो गया है और उसके परखच्चे उड़ गए. पुलिस मौके दुर्घटना पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.