
शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कुफरी के पास एक पेट्रोल पंप के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर एक पेट्रोल पंप पर बैठे शख्स को जबरन गाड़ी में डाला गया है. इस दौरान कुछ लोग भी शोर सुनकर मौके पर पहुंचे, लेकिन वह भी तमाशा ही देखते रहे. इस दौरान काफी जद्दोजेहद के बाद दो लोग शख्स को ऑल्टो गाड़ी में डालकर ले गए. पूरे मामले की सीसीटीवी भी सामने आई है. हालांकि, अब तक क्लियर नहीं हुआ है कि शख्स को किडनैप किया गया है. या फिर मामला कुछ और है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई है. बताया जा रहा है कि पुलिस तक भी शिकायत पहुंची है. 30 मार्च शाम चार बजे की यह घटना है.