Trending:
होमवीडियोKolkata
VIDEO: बंगाल विधानसभा में बवाल, ममता बनर्जी के बोलते समय BJP विधायकों का हंगामा

VIDEO: बंगाल विधानसभा में बवाल, ममता बनर्जी के बोलते समय BJP विधायकों का हंगामा

Mamta Banerjee Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. बंगाली प्रवासियों पर कथित उत्पीड़न के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान माहौल गरम हो गया. विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को कल निलंबित किया गया था और आज भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने इस फैसले पर सवाल उठाए. इसके बाद विधायक शंकर घोष को भी निलंबित कर बाहर भेजा गया. जैसे ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलने खड़ी हुईं, भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. ममता बनर्जी ने भी पलटवार करते हुए भाजपा पर ‘बंगाल विरोधी’ होने का आरोप लगाया और जमकर नारे लगाए – “बीजेपी हटाओ, देश बचाओ”. विधानसभा अध्यक्ष ने फिर अग्निमित्रा पॉल को भी निलंबित कर दिया. अब तक तीन भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी, शंकर घोष और अग्निमित्रा पॉल सस्पेंड हो चुके हैं. बंगाल विधानसभा का यह सत्र तेज आरोप-प्रत्यारोप और राजनीतिक टकराव का गवाह बना.

Last Updated: Kolkataवीडियो
विज्ञापन
Load More
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल