
अमेज़न ने 'अमेज़न गो' नाम से ऐसे कॉन्सेप्ट स्टोर की शुरुआत की है, जहां से आपको अपनी जरूरत का सारा सामान बस उठाकर अपने बैग में रखना होगा और घर ले आना होगा. पेमेंट की लम्बी लाइन में लगे बिना इन स्टोर पर लोग एक नए तरह का शॉपिंग का अनुभव ले सकेंगे. इन स्टोर में जरूरत का सारा सामान अलमारी में सजा मिलेगा, जहां से ग्राहक अपनी जरूरत का कोई भी सामान उठाकर घर ले जा सकते हैं. ग्राहक जो भी सामान खरीदेंगे, उसका पेमेंट उनके अकाउंट से सीधे हो जाएगा. इसमें कोई कार्ड स्वाइप करने की जरूरत नहीं होगी...