IND vs AUS 2nd Test: पर्थ के बाद एडिलेड में भी बैटर्स का सरेंडर, 200 रन के लाले पड़े, स्टार्क ने बनाया रिकॉर्ड
Written by:
Last Updated:
IND vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय बैटर्स सरेंडर कर बैठे. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम महज 180 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. नीतीश कुमार ने भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए. मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट झटके.

नई दिल्ली. पिंक बॉल टेस्ट में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही है. ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 180 रन पर समेट दिया. पर्थ टेस्ट के शतकवीर यशस्वी जायसवाल एडिलेड में खाता भी नहीं खोल पाए. कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर 10 रन बनाए. केएल राहुल और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत के बाद विकेट गंवाए. नतीजा भारतीय टीम दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन दबाव में आ गई और इससे अंत तक नहीं उबर सकी. भारतीय टीम इससे पहले पर्थ टेस्ट की पहली पारी में 150 रन पर सिमट गई थी.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार को शुरू हुआ. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने पहली ही गेंद पर विकेट गंवाया. यशस्वी जायसवाल को मिचेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया. दूसरे ओपनर केएल राहुल और शुभमन गिल ने इसके बाद पारी संभाली. दोनों ने 69 रन की साझेदारी की. जब ऐसा लग रहा था कि भारत अब अच्छे स्कोर की ओर बढ़ रहा है, तभी विकेटों का पतझड़ सा आ गया.
IND vs AUS 2nd Test LIVE Score: ऋषभ पंत का बल्ला भी खामोश, एडिलेड में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का जलवा
केएल राहुल (37) आउट होने वाले भारत के दूसरे बैटर रहे. उन्हें स्टार्क की गेंद पर मैक्सविनी ने कैच किया. चौथे नंबर पर आए विराट कोहली 7 रन बनाकर चलते बने. उन्हें भी मिचेल स्टार्क ने पैविलयन भेजा. कोहली इस बाएं हाथ के पेसर की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे. थोड़ी ही देर में शुभमन गिल भी स्कॉट बोलैंड की गेंद पर चलते बने.
Advertisement
पहले सेशन यानी डिनर ब्रेक के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 82 रन था. दूसरे सेशन में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला. लेकिन यह जोड़ी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिकी. स्कॉट बोलैंड ने शुभमन के बाद रोहित शर्मा को भी अपना शिकार बनाया. रोहित भी एलबीडब्ल्यू हुए. कुछ देर बाद ऋषभ पंत भी लैबुशेन को कैच थमा बैठे. पंत जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 109 रन था.
About the Author
विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड...और पढ़ें
और पढ़ें