Advertisement
होमताजा खबरOMG
शूटिंग के दौरान BBC प्रेजेंटेटर को अचानक दिखा ये नज़ारा, वायरल हो गया Video

शो की शूटिंग के दौरान BBC प्रेजेंटेटर को अचानक दिखा ये नज़ारा, वायरल हो गया Video

Last Updated:

बीबीसी (BBC) के टॉम ब्रूक (Tom Brook) 'टॉकिंग मूवीज' के लिए वीडियो शूट करते हुए भारत में एक ऑटो-रिक्शा की सवारी कर रहे थे. जैसा ही ब्रूक अपना इंट्रोडक्शन देने लगते हैं, तभी वहां स्कूटर पर एक शख्स के पीछे खड़ा सफेद कुत्ता तेजी से निकल जाता है.

शूटिंग के दौरान BBC प्रेजेंटेटर को अचानक दिखा ये नज़ारा, वायरल हो गया VideoZoom
बीबीसी के टॉम ब्रूक 'टॉकिंग मूवीज' के लिए वीडियो शूट करते हुए भारत में एक ऑटो-रिक्शा की सवारी कर रहे थे, तभी ये वाकया हुआ. (Video Grab)
नई दिल्ली. कई बार न्यूज़ चैनल पर लाइव प्रसारण के दौरान ऐसी घटनाएं घट जाती हैं या कोई ऐसा फुटेज सामने आ जाता है, जिससे एंकर या प्रेजेंटेटर को समझ नहीं आता कि आखिर क्या किया जाए. ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के प्रेजेंटेटर टॉम ब्रुक (Tom Brook) के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. टॉम ब्रुक 'टॉकिंग मूवीज़' का एक स्पेशल एपिसोड शूट करने के लिए इन दिनों भारत में हैं. वीडियो शूट करने के दौरान एक कुत्ते ने सारा लाइमलाइट चुरा लिया. अब इस कुत्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं.

दरअसल, ये वीडियो पिछले हफ्ते का बताया जा रहा है. बीबीसी के टॉम ब्रूक 'टॉकिंग मूवीज' के लिए वीडियो शूट करते हुए भारत में एक ऑटो-रिक्शा की सवारी कर रहे थे. जैसा ही ब्रूक अपना इंट्रोडक्शन देने लगते हैं, तभी वहां स्कूटर पर एक शख्स के पीछे खड़ा सफेद कुत्ता तेजी से निकल जाता है. शूटिंग के दौरान ये कुत्ता बैकग्राउंड में कहीं नहीं था, लेकिन अचानक आ जाता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता बहुत आसानी से सीट पर खड़ा है और अपने पंजे को स्कूटर चलाने वाले के कंधों पर टिका कर रखा हुआ है. स्कूटर ब्रूक के रिक्शे के पीछे से अचानक आता है और आगे चला जाता है. यह शॉट कैमरे मैं कैद हो जाता है.

इस वीडियो क्लिप को ब्रिटिश लेखक और न्यूज़ एडिटर टिम बेकर ने कैप्शन के साथ ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा, 'यह सबसे बढ़िया भारतीय फोटो बम है'.



इस वीडियो क्लिप पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'इट हैपंस ओनली इन इंडिया. ये सिर्फ भारत में ही हो सकता है.'



इस वीडियो पर एक और यूजर ने लिखा- 'भारत में कुछ भी हो सकता है. ये इसका उदाहरण है.'



एक अन्य यूजर ने ट्विटर पर लिखा- 'यही एक वजह है कि मैं लंबे समय बाद आखिरकार भारत लौट आया. यहां कुछ भी हो सकता है.'



बहरहाल, 16 सेकंड के इस वीडियो क्लिप को अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, इसे 9800 बार शेयर किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: यात्रियों का मनोरंजन करने के लिए सैन फ्रेन्सिस्को एयरपोर्ट पर तैनात ये सुअर

समुद्री मछुआरे ने समुद्र तल से निकालीं ये अजीबोगरीब मछलियां, लोग बोले- 'नर्क से शैतान निकाल लाया'

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें