Advertisement
होमताजा खबरOMG
Ambulance जैसी ड्रेस पहनकर कुत्‍ता निकालता है साइरन की आवाज! देखें VIDEO

Ambulance जैसी ड्रेस पहनकर कुत्‍ता निकालता है साइरन की आवाज! देखें VIDEO

Last Updated:

रिवर नामक य‍ह कुत्‍ता (Dog) एंबुलेंस (Ambulance) के साइरन (Siren) की आवाज निकालने के दौरान अपनी मालकिन पर इसलिए भी नजर रखता है कि वो उसका वीडियो बना रही है या नहीं. रिवर का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

Ambulance जैसी ड्रेस पहनकर कुत्‍ता निकालता है साइरन की आवाज! देखें VIDEOZoom
ऑस्‍ट्रेलियन शेफर्ड कुत्‍ता एंबुलेंस के साइरन जैसी आवाज निकालता है.
नई दिल्‍ली. आमतौर पर जानवरों को इंसानों की नकल करते देखा गया है. फिर चाहे चिम्‍पांजी हो या कोई और जानवर, वे इंसानों की कॉपी करने की कभी-कभी कोशिश करते हैं. ऐसा ही एक मामला कनाडा (Canada) में सामने आया है. यहां एक ऑस्‍ट्रेलियन शेफर्ड कुत्‍ता (Australian Shepherd Dog) एंबुलेंस (Ambulance) जैसी ड्रेस पहनकर उसके साइरन (Siren) जैसी आवाज निकालता है. इतना ही नहीं, रिवर नामक य‍ह कुत्‍ता इस दौरान अपनी मालकिन पर इसलिए भी नजर रखता है क्‍योंं‍कि वो उसका वीडियो बना रही है या नहीं. यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.



दरअसल, इस समय अमेरिका समेत कुछ अन्‍य देशों में हैलोवीन नाम का उत्‍सव मनाया जा रहा है. इसमें लोग डरावना दिखने के लिए अजब-गजब कपड़े पहनते हैं. साथ ही डरावना मेकअप भी करते हैं. इसी के तहत रिवर को भी उसकी मालकिन एलिया बुक्‍स ने ड्रेस अप करने का प्‍लान किया. उन्‍होंने रिवर को एक बॉक्‍स पहनाया, जो एंबुलेंस जैसा दिख रहा था. इसके बाद उन्‍होंने पीछे से एंबुलेंस के साइरन का ऑडियो बजाया और रिवर का वीडियो रिकॉर्ड करने लगीं. एंबुलेंस के साइरन का ऑडियो सुनकर रिवर भी अपने मुंह से उसके जैसी आवाज निकालने लगा.

एंबुलेंस के साइरन जैसी आवाज निकालते-निकालते बीच में कुत्‍ता अपनी मालकिन एलिया की ओर देखता है कि वह उसका वीडियो बना रही हैं या नहीं. फिर जब एलिया उसकी ओर दोबारा कैमरा करती हैं तो वो फिर से एंबुलेंस जैसी आवाज निकालने लगता है. इस वीडियो को फेसबुक पर कुत्‍तों को पसंद करने वाले लोगों के लिए बनाए गए पेज वूफ वूफ पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को 22 हजार से अधिक बार शेयर और 30 हजार से अधिक लाइक किया गया है.

यह भी पढ़ें: सड़क पर गहरे गड्ढे में समा गई चलती बस, लोगों ने टाइटैनिक से कर दी तुलना
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें