Advertisement
होमताजा खबरऑटो
Skoda Kushaq एसयूवी जून में होगी लॉन्च, कंपनी के डायरेक्टर ने किया अनाउंसमेंट

2021 Skoda Kushaq एसयूवी जून में होगी लॉन्च, कंपनी के डायरेक्टर ने किया अनाउंसमेंट

Last Updated:

2021 Skoda Kushaq की कीमत 12 से 16 लाख रुपये की रेंज में हो सकती है. वहीं इस एसयूवी का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, एमजी हेक्टर और फॉक्सवैगन टिगुआन जैसी एसयूवी से होगा.

Skoda Kushaq एसयूवी जून में होगी लॉन्च, कंपनी के डायरेक्टर ने किया अनाउंसमेंटZoom
2021 Skoda Kushaq एसयूवी जून के आखिर मे होगी लॉन्च.
नई दिल्ली. Skoda Kushaq जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है. कंपनी के डायरेक्ट Zac Hollis ने ट्विटर पर एक यूजर्स के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, कंपनी 2021 Skoda Kushaq को अगले महीने के अंत तक लॉन्च करने की योजना बना रही है. आपको बता दें इससे पहले कंपनी ने 18 मार्च को इस एसयूवी को अनवील्ड किया था. जिसके बाद से ही इस एसयूवी के लॉन्च होने को लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आइए जानते है 2021 Skoda Kushaq के बारे में…

आखिर क्यों हुई लॉन्चिंग में देरी – देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से सभी का हाल बेहाल है. ऐसे में Skoda ने मई के महीने में अपनी एसयूवी Kushaq की लॉन्चिंग को टाल दिया. जिसके बाद कंपनी ने इस एसयूवी को जून के आखिरी दिनों में लॉन्च करने की योजना बनाई है.
Advertisement
दमदार प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई है Skoda kushaq – फॉक्सवैगन ग्रुप के MQB-AO IN प्लेटफॉर्म ने ऑल न्यू स्कोडा कुशाक को बनाया है, जो वास्तव में भारत के सभी VW-Skoda उत्पादों के लिए एक स्केलेबल प्लेटफॉर्म है. स्कोडा कुशाक के रूप में फॉक्सवैगन Taigun को एक ही प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिसमें लगभग 95% स्थानीय करण शामिल है. इसलिए उम्मीद है, कि सेगमेंट में कंपटीशन करने के लिए कंपनी इस मिड साइज एसयूवी की कम कीमत रखेंगी.
Skoda kushaq के फीचर्स- ऑल न्यू स्कोडा कुशाक में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एयर बैग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, हिल होल्ड कंट्रोल, एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ एक बड़ी सी टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दी गई है. इतना ही नहीं टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग इत्यादि जैसे बेहतरीन फीचर्स भी इसमे शामिल हैं.
Skoda kushaq में संभावित इंजन- कंपनी अपनी नई मिड साइज एसयूवी स्कोडा कुशाक को मल्टीपल पेट्रोल ऑप्शंस के साथ लॉन्च कर सकती है. जिसमें 1.5 लीटर TSI और 1.0 लीटर PSI पेट्रोल इंजन शामिल है. ऑल न्यू स्कोडा कुशाक में 3 गियर बॉक्स के ऑप्शन मिल सकते है. जो 6- स्पीड मैनुअल, 6- स्पीड ऑटोमेटिक और 7-speed डीएसजी शामिल हो सकते है. इसमें LED हेडलाइंस के साथ LED डे-नाइट रनिंग लाइट्स मिलेगी. इसके अलावा इसमें बूट स्ट्रक्चर के साथ एलइडी टेल लैंप, क्रीज लाइन इत्यादि भी शामिल है. स्कोडा कुशाक के इंटीरियर को काफी शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है, जो वाकई में आकर्षक का केंद्र होगा. इसके अलावा यह ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे बेहतरीन फीचर्स भरा हुआ है.
Skoda Kushaq की संभावित कीमत – माना जा रहा है कि कंपनी इस एसयूवी को 12 से 16 लाख रुपये की रेंज में लॉन्च कर सकती है. वहीं इस एसयूवी का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, एमजी हेक्टर और फॉक्सवैगन टिगुआन जैसी एसयूवी से होगा.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें