Advertisement
होमताजा खबरऑटो
Zoomcar पर कुछ हजार रुपये में महीने भर के लिए किराए पर ले लग्जरी कार

Zoomcar पर कुछ हजार रुपये में महीने भर के लिए किराए पर ले लग्जरी कार, जानें पूरा ऑफर

Last Updated:

Zoomcar अपनी कारों के लिए फ्यूल भी देती है. अगर आप राइड के दौरान कार में फ्यूल डलवाते है तो कंपनी आपको उक्त बिल का पूरा भुगतान कुछ दिनों में कर देती है. लेकिन इस ऑफर में कंपनी प्रतिदिन सीमित किमी तक के लिए ही फ्यूल चार्ज देती है.

Zoomcar पर कुछ हजार रुपये में महीने भर के लिए किराए पर ले लग्जरी कारZoom
जूम कार पर सस्ती कीमत पर मिलती है रेंट पर कार.
नई दिल्ली. Zoomcar देशभर में अपनी लग्जरी कार को एक महीने या उससे ज्यादा समय के लिए किराए पर दे रही है. इस ऑफर में कंपनी आपको कई सुविधाएं भी देती है. ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की जगह Zoomcar से किराए पर कार लेते है तो आपको फायदा हो सकता है. Zoomcar के अनुसार उसकी वेबसाइट www.zoomcar.com पर अलग-अलग कार के हिसाब से रेंट पर कार उपलब्ध कराई जा रही है. आइए जानते है कंपनी अपनी कारों पर क्या-क्या सुविधा देती है.

Fuel Cost Included – जूम कार अपनी कारों के लिए फ्यूल भी देती है. अगर आप राइड के दौरान कार में फ्यूल डलवाते है तो कंपनी आपको उक्त बिल का पूरा भुगतान कुछ दिनों में कर देती है. लेकिन इस ऑफर में कंपनी प्रतिदिन सीमित किमी तक के लिए ही फ्यूल चार्ज देती है.
No Hidden Charges – जूम कार के अनुसार मासिक रेंट के अलावा कंपनी कोई दूसरा चार्ज कस्टमर के ऊपर नहीं लगाती. इसलिए कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर साफ-साफ शब्दों में लिख रखा है No Hidden Charges.
Advertisement
Flexi Pricing Packages – कंपनी अलग-अलग ऑफर के तहत अलग-अलग कंपनी की कारों पर फिक्स चार्ज में ऑफर देती है. जिससे कस्टमर के बीच किसी तरह का कंफ्यूजन नहीं होता. इसके साथ ही कंपनी अपनी कारों को देश में किसी भी राज्य में ले जाने की अनुमति भी प्रदान करती है.
Damage Insurance – कंपनी अपनी सभी कारों पर Damage Insurance भी प्रदान करती है. ऐसे में अगर कार को कोई नुकसान होता है तो कंपनी इसका पूरा भुगतान करती है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें