Advertisement
होमताजा खबरऑटो
Corona Virus: दिल्ली में ऑटो रिक्शा वालों को फ्री में मिलेगी डिसइन्फेक्शन सेवा

Corona Virus: दिल्ली में ऑटो रिक्शा वालों को फ्री में मिलेगी डिसइन्फेक्शन सेवा

Last Updated:

डीटीसी (DTC) और क्लस्टर बस (Cluster Bus) डिपो में दो शिफ्ट में वाहनों को डिस्इन्फेक्ट किया जाएगा. पहली शिफ्ट दिन के 10 से 12 बजे के बीच और दूसरी शिफ्ट शाम को साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे के बीच होगी.

Corona Virus: दिल्ली में ऑटो रिक्शा वालों को फ्री में मिलेगी डिसइन्फेक्शन सेवाZoom
दिल्ली सरकार डीटीसी की बसों व मेट्रो को डिस्इन्फेक्ट कर रही है ताकि फैलते हुए कोरोना वायरस को रोका जा सके.
कोरोना वायरस (Corona Virus) के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ऑटो रिक्शा, ग्रामीण सेवा, फट-फट सेवा, मैक्सी कैब और ईको फ्रेंडली वीकल्स को फ्री में डिस्इन्फेक्शन सुविधाएं उपलब्ध कराने का फैसला लिया है. दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने इस बात की जानकारी दी.

दी गई जानकारी के मुताबिक डीटीसी (DTC) और क्लस्टर बस (Cluster Bus) डिपो में दो शिफ्ट में वाहनों को डिस्इन्फेक्ट किया जाएगा. पहली शिफ्ट दिन के 10 से 12 बजे के बीच और दूसरी शिफ्ट शाम को साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे के बीच होगी. सरकार ने सलाह दी है कि सभी लोग दोनों वक्त अपने वीकल को डिस्इन्फेक्ट करा लें. हालांकि, यह अनिवार्य नहीं है. इसे लेकर नोटीफिकेशन पहले ही जारी किया गया था-

इसके पहले जारी किए गए एक नोटीफिकेशन में दिल्ली सरकार ने दूसरे राज्यों से प्रवेश करने वाली सभी बसों के पास डिस्इन्फेक्शन का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य कर दिया था. बाद में इन बसों को दुबारा अलग अलग आईएसबीटी सेंटरों पर डिस्इन्फेक्ट किया जाता था.

इसके अलावा दिल्ली सरकार डीटीसी की बसों व मेट्रो को डिस्इन्फेक्ट कर रही है ताकि फैलते हुए कोरोना वायरस को रोका जा सके. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग का सहारा लिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि बस टर्मिनल्स को भी डिस्इन्फेक्ट किया जा रहा है. दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 50 से ज्यादा लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें