होंडा अनयूज्ड CBR250R और Activa पर दे रही बंपर डिस्काउंट! इस तरह करें बुक
Agency:News18Hindi
Last Updated:
हाल ही में होंडा टू व्हीलर्स इंडिया लिमिटेड (HMSI) ने अपने क्लिक, बुक और रिलैक्स अभियान की शुरुआत की है. जहां ग्राहक अपनी पसंद की गाड़ी घर बैठे ही खरीद सकते हैं. साथ कंपनी 'अनयूज्ड' (नये) दोपहिया वाहन पर बंपर डिस्काउंट दे रही है.

नई दिल्ली. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने हाल ही में अपना क्लिक, बुक और रिलैक्स अभियान शुरू किया था. इसके तहत ग्राहक अपने घरों से ही आराम से नई होंडा मोटरसाइकिल बुक कर सकते हैं. ख़ास बात यह हैं कि यह सुविधा उन लोगों के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होगी जो लोग नए दोपहिया वाहन खरीदना चाहते हैं. इसके अलावा जो यूज्ड बाइक खरीदना चाहते हैं उनके लिए भी एक सुनहरा मौका है. हालांकि इन यूज्ड बाइक पर ओडोमीटर पर शून्य किलोमीटर ही होगा. कंपनी भारी डिस्काउंट पर इन 'अनयूज्ड' दोपहिया वाहनों की ऑनलाइन बिक्री कर रही है. कंपनी ने इन वाहनों को बेचने के लिए एक खास ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया है. बता दें कि 1 अप्रैल 2020 से BS6 मानकों के लागू होने के बाद BS4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकता है.
होंडा बाइक खरीदने हेतु इच्छुक ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर जाकर 'बुक नाओ' टैब पर क्लिक कर 'अनयूज्ड' सेक्शन का चयन कर सकते हैं. उसके बाद नाम, ईमेल और फोन नंबर दर्ज करना होगा. साथ ही आप जिस भी मॉडल को खरीदना चाहते हैं, आपको उसको सिलेक्ट करना होगा. उसके बाद आपको डीलरशिप का चयन करना होगा. बाद में आपसे डीलरशिप प्रतिनिधि संपर्क करेगा. बता दें कि प्रमुख रूप से इसमें होंडा की CBR 250 और एक्टिवा शामिल है.
हालांकि पहले से रजिस्टर्ड बिना इस्तेमाल किए हुए यह वाहन सभी व्यावहारिक नजरिये से बिल्कुल नए हैं, लेकिन वे कागजाज पर सेकंड हैंड वाहन हैं. इसलिए जब आप इसे फिर से बेचेंगे तो इसकी रिसेल वेल्यू कम लगेगी, क्योंकि रिकॉर्ड में आप इसके सैकेंड हैंड मालिक होंगे. इसके अलावा, यदि आप इन वाहनों को लोन लेकर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको यूज्ड किए गए वाहनों से जुड़ा उच्च ब्याज दर का भुगतान करना होगा.
Advertisement
इन 'अनयूज्ड' होंडा दोपहिया वाहनों के ओडोमीटर पर बिल्कुल नए वाहनों की तरह ही शून्य नजर आएगा. मगर ये पहले से ही कंपनी / डीलर नाम के तहत रजिस्टर्ड हैं और इस प्रकार आप तकनीकी रूप से कागज पर वाहन के दूसरे मालिक होंगे. एक अच्छी बात यह भी सामने आई है कि HMSI द्वारा हाल ही में अपनी BS4 बाइक्स के लिए एक वारंटी प्रोग्राम की शुरुआत भी हुई है
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें