Advertisement
होमताजा खबरबिहारमधेपुरा
Madhepura Assembly Election Result: जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव हारे

Madhepura Assembly Election Result: जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव हारे, निखिल मंडल जीते

Last Updated:

Madhepura Assembly Election Result:मधेपुरा विधानसभा सीट(Madhepura Assembly Seat) से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार निखिल मंडल चुनाव जीत गये हैं, उन्होंने जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव को हाराया है.

Madhepura Assembly Election Result: जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव हारेZoom
मधेपुरा विधानसभा सीट से जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव चुनाव हार गये हैं.
मधेपुरा. मधेपुरा विधानसभा सीट(Madhepura Assembly Seat) से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार निखिल मंडल चुनाव जीत गये हैं, उन्होंने जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव को हाराया है. मौजूदा समय में मधेपुरा (Madhepura) जिले की चार विधानसभा सीट में से तीन पर जदयू व एक पर राजद का कब्जा है. लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा अगर किसी सीट पर नजर होगी तो वह है मधेपुरा की सीट. इस बार यहां का नजारा बदला-बदला है.
गठबंधन के सहयोगी बदल गये हैं. 2015 में राजद-जदयू महागठबंधन के साथ लड़े थे. इस बाद जदयू बीजेपी के साथ गठबंधन में है. इसके अलावा पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का गृह क्षेत्र होने के कारण यहां की सभी सीटों पर उनका भी प्रभाव दिखता है. इस बार के चुनाव में यह तय है कि यहां की सभी सीटों पर प्रत्याशियों में जोरदार मुकाबला होगा.
कभी लालू व शरद की कर्मभूमि रहे मधेपुरा संसदीय सीट पर विधायकी के लिए दावेदारों की भी लंबी फेहरिस्त है. मधेपुरा सीट पर वर्तमान में प्रो चंद्रशेखर राजद से विधायक हैं. वर्ष 2015 में जब 60 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था, तब 90974 वोट लाकर उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी विजय कुमार विमल को हराया था.
पिछले विधानसभा में कौन-कौन रहे विधायक

2015  प्रो चंद्रशेखर    राजद
2010  प्रो चंद्रशेखर    राजद
2005 (अक्टूबर)   मणिंद्र कुमार मंडल  जदयू
2005 (फरवरी)  मणिंद्र कुमार मंडल   जदयू
2000  राजेंद्र प्रसाद यादव  राजद
1995   पमेश्वरी प्रसाद निराला  जनता दल
1990   राधाकांत यादव   जनता दल
Advertisement
कुल मतदाता-291896
पुरुष मतदाता- 152759
महिला मतदाता- 139128
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें