Advertisement
होमताजा खबरबिहार
मुजफ्फरपुर शेल्‍टर होम : मेडिकल बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को बताया ब्रजेश ठाकुर पूरी तरह से स्‍वस्‍थ

मुजफ्फरपुर शेल्‍टर होम : मेडिकल बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को बताया ब्रजेश ठाकुर पूरी तरह से स्‍वस्‍थ

Last Updated:

ब्रजेश ठाकुर के बच्चों ने सुप्रीम कोर्ट को चिट्ठी लिखकर गुहार लगाई है कि उनके पापा की स्थिति ठीक नहीं है और पटियाला जेल में उनपर पर अत्याचार किया जा रहा है.

मुजफ्फरपुर शेल्‍टर होम : मेडिकल बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को बताया ब्रजेश ठाकुर पूरी तरह से स्‍वस्‍थZoom
सुप्रीम कोर्ट
मुजफ्फरपुर शेल्‍टर होम केस के मुख्‍य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. ब्रजेश ठाकुर ने अरोप लगाय था कि पंजाब के पटियाला जेल से उनके यातनाएं दी जा रही हैं. ब्रजेश ठाकुर की मेडिकल जांच के लिए बने मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपते हुए कहा है कि ब्रजेश ठाकुर के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं हैं. उन्‍होंने कहा कि ब्रजेश ठाकुर पूरी तरह से स्‍वास्‍थ है.

ब्रजेश ठाकुर के बच्चों ने भी सुप्रीम कोर्ट को चिट्ठी लिखकर गुहार लगाई है कि उनके पापा की स्थिति ठीक नहीं है और पटियाला जेल में उनपर पर अत्याचार किया जा रहा है. पत्र में लिखा है कि ब्रजेश ठाकुर को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया है. इसी चिट्ठी को पढ़कर सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल एग्जामिनेशन का आदेश दिया था.

इसे भी पढ़ें :- मंजू वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अग्रिम जमानत याचिका वापस ली

बता दें कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के मुख्य आरोपी को सुप्रीम कोर्ट के ही आदेश से बिहार से पंजाब के पटियाला जेल में ट्रांसफर किया गया है. कोर्ट को यह अंदेशा था कि राजनीतिक रूप से रसूखदार आरोपी ब्रजेश ठाकुर इस मामले की जांच को प्रभावित कर सकता है. ब्रजेश ठाकुर को 31 अक्टूबर को भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा (कैंप जेल) से पंजाब के पटियाला स्थित नाभा जेल भेजा गया था.

इसे भी पढ़ें :- मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामला : ब्रजेश ठाकुर के दो करीबी सहयोगी गिरफ्तार
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें