Advertisement
होमताजा खबरबिहारपटना
सरकारी गाड़ी पर बेटी को बिठाकर कोटा से पटना लाए थे 'विधायक जी, मचा हंगामा

Lockdown: सरकारी गाड़ी पर बेटी को बिठाकर कोटा से पटना लाए थे 'विधायक जी', ड्राइवर से मांगा गया स्पष्टीकरण

Last Updated:

इस प्रकरण को लेकर हिसुआ से बीजेपी के विधायक अनिल सिंह (BJP MLA Anil Singh) के ड्राइवर से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि आखिर उसके द्वारा लॉकडाउन (Lockdown) में सरकारी गाड़ी का उपयोग कैसे किया गया.

सरकारी गाड़ी पर बेटी को बिठाकर कोटा से पटना लाए थे 'विधायक जी, मचा हंगामाZoom
हिसुआ के बीजेपी विधायक अनिल सिंह की फाइल फोटो
पटना/नवादा. लॉकडाउन (Lockdown) में कोटा से अपनी बेटी को बिहार लेकर आने वाले बीजेपी विधायक अनिल सिंह (BJP MLA Anil Singh) का मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है. दरअसल बिहार के नवादा जिला स्थित हिसुआ के बीजेपी विधायक ने अपनी बेटी को लाने के लिए जिस गाड़ी का उपयोग किया था वह सरकारी गाड़ी है. बीजेपी (BJP) के विधायक अनिल सिंह को सचेतक के रूप में यह गाड़ी विधानसभा द्वारा मिली थी, ऐसे में इस गाड़ी के उपयोग पर अब सवाल उठने लगे हैं.

ड्राइवर से शो कॉज

इस मामले में विधानसभा का रुख काफी कड़ा है. जानकारी के मुताबिक इस प्रकरण को लेकर हिसुआ से बीजेपी के विधायक अनिल सिंह के ड्राइवर से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि आखिर उनके द्वारा लॉकडाउन में सरकारी गाड़ी का उपयोग कैसे किया गया. इसके साथ ही विधानसभा द्वारा इस दिशा में ड्राइवर पर दंडात्मक कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं.

राजनीति तेज

जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन में गाड़ी कोटा लेकर जाने के मामले में विधायक के साथ ही उनके ड्राइवर पर जल्दी बड़ी कार्रवाई हो सकती है. मालूम हो कि बिहार से बीजेपी के विधायक अनिल सिंह लॉकडाउन के दौरान कोटा में फंसी अपनी बेटी को सड़क मार्ग के रास्ते वापस पटना लाए थे. इस मसले को लेकर बिहार के विभिन्न राजनीतिक दलों ने नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर हमला बोला है और राजनीति लगातार तेज हो रही है.

नीतीश ने कोटा से छात्रों को लाने की मांग को बताया था गलत

मालूम हो कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लॉकडाउन की वजह से कोटा में फंसे छात्रों को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी है .उन्होंने स्पष्ट किया था कि कोटा में फंसे छात्रों को वापस नहीं बुलाया जाएगा. इससे पहले शनिवार को भी नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान स्पष्ट कर दिया था कि कोटा में फंसे छात्रों को बुलाने की जो मांग की जा रही है पूरी तरह से गलत है .अगर ऐसा होगा तो फिर लॉकडाउन का क्या मतलब?

पीके ने पूछे सवाल

बीजेपी विधायक की इस करतूत पर राजनीति भी शुरू हो गई है. नीतीश कुमार के पुराने साथी रहे प्रशांत किशोर ने वाहन पास दिखाते हुए नीतीश कुमार पर हमला बोला है. पीके ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोटा में फंंसे बिहार के सैकड़ों बच्चों की मदद की अपील को @NitishKumar ने यह कहकर ख़ारिज कर दिया था कि ऐसा करना #lockdown की मर्यादा के ख़िलाफ़ होगा। अब उन्हीं की सरकार ने BJP के एक MLA को कोटा से अपने बेटे को लाने के लिए विशेष अनुमति दी है. नीतीश जी अब आपकी मर्यादा क्या कहती है?

ये भी पढ़ेे

कोरोना पीड़ित डॉक्टर के संपर्क में आये नालंदा के DM समेत 79 की रिपोर्ट नेगेटिव

दरभंगा के BDO को थाने से ही मिला बेल, पुलिस मुख्यालय ने दी ये सफाई
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें