Advertisement
होमताजा खबरबिहारपटना
बिहार सरकार का फैसला, शराब के धंधे में लगे लोगों को वैकल्पिक रोजगार के लिए मिलेंगे 1 लाख रुपए

बिहार सरकार का फैसला, शराब के धंधे में लगे लोगों को वैकल्पिक रोजगार के लिए मिलेंगे 1 लाख रुपए

Last Updated:

शराबबन्दी कानून पर नीतीश ने अधिकारियों को नसीहत दी और कहा कि अभी भी शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है.

बिहार सरकार का फैसला, शराब के धंधे में लगे लोगों को वैकल्पिक रोजगार के लिए मिलेंगे 1 लाख रुपएZoom
सीएम नीतीश कुमार की फाइल फोटो
बिहार सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए शराब के धन्धे में लगे लोगों को वैकिल्पक रोजगार देने का फैसला लिया है. पटना में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि शराब के धंधे में लगे लोगों को सशक्त जीवीकोपार्जन योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी.

इसके तहत रोजगार के लिए 60 हज़ार से 1 लाख की आर्थिक मदद मिलेगी. शराबबन्दी कानून पर नीतीश ने अधिकारियों को नसीहत दी और कहा कि अभी भी शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है. सीएम ने इस बात पर चिंता जताई कि शराब से युवाओं में होने वाली मौत का आंकड़ा बुजुर्गो की मौत से अधिक है.

उन्होंने कहा कि शराब से होनेवाले दुष्प्रभाव का गांवों में प्रचार करने की जरूरत है. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शराबबन्दी कानून ने ना जाने बिहार के कितने परिवारों को बर्बाद किया है. शराबबन्दी कानून के वक़्त भाजपा विपक्ष में थी लेकिन फिर भी भाजपा ने इस फैसले का समर्थन किया था.

ये भी पढ़ें- Photos: राजगीर की वादियों में सीएम नीतीश कुमार ने लिया नौका विहार का आनंद

मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार का शराबबन्दी कानून ऐतिहासिक फैसला है और बिहार की शराबबन्दी पूरे देश के लिए नजीर बनी है. शराबबन्दी कानून लागू नहीं होता तो शराब सेवन बिहार की संस्कृति का हिस्सा होता.

इनपुट- संजय कुमार
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें