Advertisement
होमताजा खबरबिहारपटना
गुलदस्ता देकर वापस लौट रही थीं राबड़ी, नीतीश ने रोका फिर साथ में बिठाया

गुलदस्ता देकर वापस लौट रही थीं राबड़ी, नीतीश ने रोका फिर साथ में बिठाया

Last Updated:

राजनीति के प्रबल धुर विरोधी सदन में न केवल एक दूसरे का अभिवादन करते दिखे बल्कि सभी के चेहरे पर एक साथ मुस्कान भी दिखी

गुलदस्ता देकर वापस लौट रही थीं राबड़ी, नीतीश ने रोका फिर साथ में बिठायाZoom
नीतीश कुमार के साथ राबड़ी देवी
बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन बिहार विधान परिषद में राजनीति के लिहाज से सुखद तस्वीर देखने को मिली. राजनीति के प्रबल धुर विरोधी सदन में न केवल एक दूसरे का अभिवादन करते दिखे बल्कि सभी के चेहरे पर एक साथ मुस्कान भी दिखी. इस कड़ी में राबड़ी देवी और नीतीश कुमार एक साथ विधान परिषद में नज़र आए. दोनों के चेहरे पर मुस्कान भी दिखी और दोनों ने एक दूसरे का हाल भी जाना.

बिहार की राजनीति के इन दो चेहरों के साथ डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी थे. दरअसल सोमवार को विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का पहला दिन था. इस दौरान विधान परिषद का माहौल उस वक्त खुशनुमा दिखा जब राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंट किया.

ये भी पढ़ें- मुंगेर में अपराधियों और एसटीएफ के बीच मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

नीतीश कुमार को गुलदस्ता देने के बाद राबड़ी देवी वापस जा रही थीं लेकिन नीतीश कुमार ने न केवल उनको रोका बल्कि अपने बग़ल की कुर्सी देकर उनको बिठाया भी. इस घटना क्रम में सबसे महत्वपूर्ण ये बात रही कि राबड़ी देवी को गुलदस्ता देकर जाते देख नीतीश कुमार ने खुद उनको पास जगह देने की पहल की.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें