Birthday पर नीतीश कुमार को खास तोहफा देने की तैयारी में JDU, पटना में पार्टी का महासम्मेलन
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
10 साल के दौरान दूसरा मौका है जब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 1 मार्च का ही दिन JDU ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के लिए चुना है. जानकारी के मुताबिक इससे पहले साल 2015 में नीतीश कुमार ने 1 मार्च को ही आयोजन किया था

पटना. बिहार में साल के अंत में विधानसभा (Bihar Assembly Election 2020) का चुनाव होना है. चुनावी तैयारियों को लेकर बिहार की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी हैं. इस कड़ी में जदयू/जेडीयू (JDU) भी अपने चुनावी अभियान की रविवार को औपचारिक शुरुआत करने जा रही है. इसको लेकर पटना (Patna) में रविवार को विशाल कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन किया गया है.
2 लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान
जेडीयू का दावा है कि पार्टी के इस आयोजन में 2 लाख से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए ही नीतीश कुमार जहां प्रदेश के लोगों को अपने शासनकाल की उपलब्धियां और किए गए काम की गिनती कराएंगे. वहीं कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी के लिए 'गुरु मंत्र' भी देंगे. रविवार को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता काफी दिनों से लगे हुए हैं. बिहार में होने वाली रैलियों के अंदाज में ही इस बार भी पूरे पटना को जेडीयू के बैनर पोस्टरों से पाट दिया गया है.
पोस्टर-बैनर से पटना पटना
Advertisement
हालात ऐसे हैं कि पटना के सभी चौक चौराहों के अलावा पूरा गांधी मैदान जेडीयू के तीर वाले पोस्टरों से भरा पड़ा है. पटना से बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए सभी मंत्री और विधायकों के आवास पर रहने खाने की व्यवस्था की गई है ताकि देर शाम ही पटना पहुंचने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़े.
कल ही है नीतीश का जन्मदिन
1 मार्च को बिहार के सीएम और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार का जन्मदिन है. 10 साल के दौरान यह दूसरा मौका है जब नीतीश कुमार ने 1 मार्च का ही दिन पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के लिए चुना है. जानकारी के मुताबिक, इससे पहले साल 2015 में नीतीश कुमार ने 1 मार्च को ही आयोजन किया था, यह बात अलग है कि उस समय लालू यादव के साथी और महागठबंधन का हिस्सा थे. इस बार के चुनाव में समीकरण दूसरे हैं और जेडीयू अपने पुराने सहयोगी के साथ है.
कार्यकर्ताओं को संदेश देंगे नीतीश
नीतीश कुमार अपने कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से अपने सहयोगियों को भी एक संदेश देने की कोशिश में रहेंगे क्योंकि इस बार भी वो बिहार एनडीए में बड़े भाई की भूमिका में हैं. पार्टी के नेताओं ने पटना में होने वाली इस रैली में 2 लाख से अधिक लोगों के आने का दावा किया है लेकिन सबकी निगाहें इस बात पर होंगी कि नीतीश कुमार और जेडीयू द्वारा बुलाए गए इस कार्यकर्ता सम्मेलन में आखिर कितने लोगों का हुजूम पटना के गांधी मैदान में आता है ताकि उनके चुनावी तैयारियों का सही आंकलन हो सके.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें