बीजेपी को राबड़ी का चैलेंज- हिम्मत है तो अयोध्या में राम मंदिर बनाकर दिखाएं
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
राबड़ी ने अपने इस बयान के बाद केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि देश में राम मंदिर बने और वो लोग इस मामले पर सिर्फ राजनीति करना ही चाहते हैं.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देश में चल रही चर्चा और सम्मेलनों के बीच बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया है. सोमवार को बिहार विधानसभा पहुंची राबड़ी ने इस मसले पर कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए और सबकी सहमति से ही बनना चाहिए.
राबड़ी ने अपने इस बयान के बाद केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि देश में राम मंदिर बने और वो लोग इस मामले पर सिर्फ राजनीति करना ही चाहते हैं. राबड़ी देवी ने कहा है कि वो भी चाहती हैं की अयोध्या में मंदिर निर्माण हो लेकिन इसके लिए सहमति जरूरी होनी चाहिए.
राबड़ी देवी ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीजेपी में हिम्मत है तो वह है मंदिर का निर्माण करा कर दिखाए. पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी के लिए राम मंदिर का मुद्दा केवल एक चुनावी मुद्दा मात्र भर है और हर चुनाव के दौरान ये मुद्दा लोगों के बीच लाया जाता है.
मालूम हो कि अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर निर्माण का मुद्दा इन दिनों देश भर में छाया हुआ है और सत्ता पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के बीच इस मुद्दे को लगातार बनाए हुए हैं. न्यूज 18 से बात करते हुए वीएचपी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने स्वीकार किया था कि लोगों को इस मुद्दे से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयासों की आवश्यकता होगी और 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले यह भाषण का सबसे बड़ा मुद्दा बन जाएगा.

- ये भी पढ़ें-
- तेजप्रताप यादव को अदालत में जवाब देगा ऐश्वर्या राय का परिवार
- गुलदस्ता देकर वापस लौट रही थीं राबड़ी, नीतीश ने रोका फिर साथ में बिठाया
- NDA में घमासान: चिराग पासवान ने दी कुशवाहा को नसीहत, दो नाव पर न हों सवार
- सफेद कुर्ते पर नीतीश सरकार की नाकामी उकेरे बिहार विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के विधायक
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें