होमताजा खबरबिहारपटना
सनी लियोनी को बिहार में मिली इंजीनियर की नौकरी तो तेजस्वी ने नीतीश से पूछा ये सवाल
सनी लियोनी को बिहार में मिली इंजीनियर की नौकरी तो तेजस्वी ने नीतीश से पूछा ये सवाल
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
परिणाम के अनुसार सनी ने 98.5 प्वाइंट स्कोर किया है. एजुकेशन में उन्हें 73.5 प्वाइंट और 25 एक्सपीरिएंस प्वाइंट मिले हैं.

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है नीतीश चाचा की “फ़र्ज़ी शिक्षा, फ़र्ज़ी डिग्री और फ़र्ज़ी नियुक्ति” जैसी नीतियों के चलते अब बिहार में ‘सनी लियोन’ ने जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में टॉप किया है. लगता है जनादेश लुटेरी डबल इंजन सरकार में डबल ईंधन का प्रयोग होने लगा है.
नीतीश चाचा की “फ़र्ज़ी शिक्षा, फ़र्ज़ी डिग्री और फ़र्ज़ी नियुक्ति” जैसी नीतियों के चलते अब बिहार में ‘सनी लियोन’ ने जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में टॉप किया है।
लगता है जनादेश लुटेरी डबल इंजन सरकार में डबल ईंधन का प्रयोग होने लगा है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 21, 2019
ये भी पढ़ें- बिहार के इस एग्जाम में सनी लियोनी ने किया टॉप, मेरिट लिस्ट में आया नाम!
बता दें आयोग ने सिविल इंजीनियर के कुल 214 पदों पर भर्ती निकाली थी. इसकी मेरिट लिस्ट फरवरी को जारी की गई. 214 पदों के लिए कुल 17991 ऑनलाइन आवेदन पड़े थे. इतना ही नहीं मेरिट लिस्ट में BVCXZ नाम का अभ्यर्थी है जिसने तीसरा स्थान हासिल किया है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें