बिहार में इन 2 फॉर्मूलों पर सहमति बनाने की कोशिश में महागठबंधन
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
न्यूज 18 को विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो तरह के फॉर्मूले पर बातचीत की जा रही है. पहले फॉर्मूले के तहत आरजेडी-20, कांग्रेस-11, आरएलएसपी-3, हम- 2 , लेफ्ट- 2, वीआइपी -1 और शरद यादव को एक सीट दी जा सकती है.

बिहार में महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अब भी जिद बरकरार है. अंतिम फैसला कब होगा इसको लेकर कयास ही लगाए जा रहे हैं. आरजेडी और कांग्रेस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम सहमति बनाने का प्रयास जारी है. इसको लेकर 13 और 14 मार्च को लगातार महागठबंधन में शामिल दलों के बीच बैठकें होंगी. माना जा रहा है कि इसको लेकर 15 मार्च तक कोई सर्वमान्य फॉर्मूला निकाल लिया जाएगा.
न्यूज 18 को विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो तरह के फॉर्मूले पर बातचीत की जा रही है. पहले फॉर्मूले के तहत आरजेडी-20, कांग्रेस-11, आरएलएसपी-3, हम- 2 , लेफ्ट- 2, वीआइपी -1 और शरद यादव की पार्टी एलजेडी को एक सीट दी जा सकती है.
ये भी पढ़ें- Lok sabha Election 2019: बिहार में इन वजहों से नहीं सुलझ रही महागठबंधन की 'गांठ'
वहीं सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत का दूसरा फाॅर्मूला भी है, जिसके तहत आररजेडी 18 से 20, कांग्रेस -10 से 12, आरएलएसपी- 3, मुकेश सहनी की वीआईपी - 1, शरद यादव की लोजद -1 (मधेपुरा), जीतन राम मांझी की हम-1 (गया/जमुई), सीपीएम/सीपीआई(माले) - 2 (आरा/जहानाबाद) और सपा/बसपा-2 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.
जबकि आरजेडी ने उपेंद्र कुशवाहा, शरद यादव, मुकेश साहनी और जीतन राम मांझी को एक-एक उम्मीदवार अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ाने का ऑफर भी दिया गया है.
इनपुट- दिवाकर/रवि एस नारायण/अमित कुमार सिंह
ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव रणभेरी बजने के बाद भी 'मैन इन वेटिंग' हैें बिहार के ये चार दिग्गज

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें