बिहार के हड़ताली शिक्षकों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, धरना में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों के ऊपर की जा रही कार्रवाई काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और यह सरकार की हठधर्मिता मात्र है.

समस्तीपुर. कांग्रेस पार्टी ने बिहार के हड़ताली शिक्षकों (Bihar Teachers Strike) को समर्थन किया है. समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर शिक्षकों द्वारा किए जा रहे हड़ताल को समर्थन देने शनिवार को कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) समस्तीपुर पहुंचे. इस दौरान जाने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की मांग कांग्रेस के एजेंडे में शामिल है. खासकर कांग्रेस किसान और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर विशेष रूप से काम करती है.
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज सरकार द्वारा शिक्षकों के ऊपर की जा रही कार्रवाई काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और यह सरकार की हठधर्मिता मात्र है. उन्होंने कहा कि हम हड़ताली शिक्षकों के समर्थन में हैं. तेजस्वी यादव द्वारा डोमिसाइल कार्ड खेले जाने के मामले पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने सवाल को टालते हुए कहा कि यह बाद की बात है. महागठबंधन के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर तेजस्वी यादव के नाम पर सहमति नहीं बनने के सवाल पर झा ने कहा कि तेजस्वी यादव को उनकी पार्टी ने नेता चुना है और मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया है.
महागठबंधन की बैठक जब होगी तब तय होगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक बार फिर से विशेष राज्य के सवाल उठाए जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव आता है तो उन्हें विशेष राज्य का दर्जा याद आता है. मालूम हो कि बिहार के प्राइमरी, मिडिल समेत सभी स्कूलों के शिक्षक विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं. दूसरी तरफ सरकार हड़ताली शिक्षकों पर लगातार कार्रवाई भी कर रही है.
इनपुट- मुकेश कुमार
Advertisement
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें