Advertisement
होमताजा खबरमनी
फैक्ट्रियों में 12 घंटे की हो सकती है शिफ्ट! कानून में बदलाव की तैयारी

Coronavirus- फैक्ट्रियों में 12 घंटे की हो सकती है शिफ्ट, कानून में बदलाव की तैयारी- रिपोर्ट

Last Updated:

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काम के 8 घंटे की शिफ्ट (Jobs Shift) को बढ़ाकर 12 घंटे किया जा सकता है. सरकार (Government of India) इससे जुड़े 1948 के कानून में बदलाव पर विचार कर रही है.

फैक्ट्रियों में 12 घंटे की हो सकती है शिफ्ट! कानून में बदलाव की तैयारीZoom
सरकार 1948 के फैक्ट्री एक्ट में बदलाव पर विचार कर रही है.
नई दिल्ली. केंद्र सरकार (Government of India) फैक्ट्रियों में काम करने की शिफ्ट में बदलाव कर सकती है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 8 घंटे की शिफ्ट (Jobs Shift) को बढ़ाकर 12 घंटे किया जा सकता है. सरकार इससे जुड़े 1948 के कानून में बदलाव पर विचार कर रही है. दरअसल कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन (Lockdown in India) के चलते मौजूदा समय में मजदूरों की कमी हो गई है, जबकि रोजमर्रा के सामानों की डिमांड में तेजी से इजाफा हुआ है. इसीलिए सरकार इसमें बदलाव पर विचार कर रही है.
12 घंटे की हो सकती है शिफ्ट- कानून मेंनया बदलाव कंपनियों को शिफ्ट बढ़ाने का अधिकार देगा. मौजूदा समय में रोजाना 8 घंटे की शिफ्ट होती है. सप्ताह में छह दिन (या 48 घंटे) ही किसी से काम कराया जा सकता है. अगर इस प्रस्ताव पर फैसला हो जाता है तो रोजाना की शिफ्ट 12 घंटे की हो जाएगी.  सप्ताह के छह दिन (72 घंटे) तक की अनुमति होगी.
हिंदुस्तान टाइम्स ने मामले की जानकारी रखने वाले दो वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस प्रस्ताव पर अभी विचार चल रहा है. इसके लिए 1948 के कारखाना अधिनियम में संशोधन करना होगा. मौजूदा कानून 1948 के अधिनियम की धारा 51 में कहा गया है कि किसी भी वयस्क को किसी कारखाने में काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है. साथ ही, किसी भी सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम नहीं कराया जा सकता.
Advertisement
हालांकि एक ही अधिनियम में ओवरटाइम के प्रावधान है, जिसका इस्तेमाल 72 साल से इंडियन इंडस्ट्री कर रही हैं. लेकिन सरकार का मानना है कि असाधारण परिस्थितियों में ऐसे कुछ प्रावधान किए जाने चाहिए.
ऐसा क्यों हो रहा है- वरिष्ठ अधिकारियों के एक ग्रुप की बैठक में कहा गया है कि लॉकडाउन के मौजूदा हालात में दवाइयों और रोजमर्रा की चीजों के लिए शिफ्ट को बढ़ाना ही पड़ेगा.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें