Ola-Uber ने शुरू की अपनी सर्विस, कस्टमर और ड्राइवर को करना होगा इन जरूरी नियमों का पालन
Agency:News18Hindi
Last Updated:
मोबाइल एप सुविधा देने वाली ओला और उबर ने लॉकडाउन की बढ़ी अवधि में ऑरेंज और ग्रीन जोन में फिर से अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं. हालांकि यात्रियों और ड्राइवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने मास्क पहनना अनिवार्य करने जैसे कुछ नियम भी बनाए हैं.

नई दिल्ली. मोबाइल एप सुविधा देने वाली ओला और उबर ने लॉकडाउन की बढ़ी अवधि में ऑरेंज और ग्रीन जोन में फिर से अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं. हालांकि यात्रियों और ड्राइवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने मास्क पहनना अनिवार्य करने जैसे कुछ नियम भी बनाए हैं. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बंद की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी. सरकार ने ऑरेंज और ग्रीन जोन में सशर्त कुछ रियायतें दी हैं. इसमें सीमित यात्रियों के साथ कैब चलाने की अनुमति भी शामिल है. दोनों कंपनियों ने देश में 24 मार्च से बंद की घोषणा के बाद अपना परिचालन बंद कर दिया था.
100 से अधिक शहरों अपनी सेवाएं फिर शुरू कर दी
ओला ने एक बयान में कहा कि उसने सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक 100 से अधिक शहरों अपनी सेवाएं फिर शुरू कर दी हैं. इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान अस्पतालों से कोरोना वायरस से गैर संक्रमित लोगों की आवाजाही के लिए शुरू की गयी ओला इमरजेंसी सेवा 15 शहरों में चलती रहेगी.

कंपनी ने यात्रा रद्द करने की एक लचीली व्यवस्था भी शुरू की है. इसके तहत यदि ग्राहक या ड्राइवर किसी को भी लगता है कि वह मास्क पहनने जैसे अनिवार्य नियम का पालन नहीं कर रहा है तो वह यात्रा रद्द कर सकता है. कैब में यात्रा के दौरान एक बार में केवल दो यात्री सफर कर सकेंगे. कार के एसी बंद रहेंगे और खिड़कियां खुली रहेंगी ताकि हवा के पुनर्चक्रण को रोका जा सके.
Advertisement
इन शहरों में शुरू हुई सर्विस
इसी तरह उबर ने 25 शहरों में अपना परिचालन शुरू करने की सूचना दी. इसमें ग्रीन जोन में शामिल जमशेदपुर, कोच्चि, कटक और गुवाहाटी के साथ ऑरेंज जोन वाले अमृतसर, रोहतक, गुरुग्राम और विशाखापत्तनम जैसे शहर शामिल हैं.

ग्राहकों के लिए OLA ने बनाए ये नियम
- मास्क पहनना अनिवार्य है. हर राइड के बाद इसे सैनिटाइज करना चाहिए.
- हवा का रिसर्कुलेशन रोकने के लिए एसी बंद रहेंगे और कार की खिड़कियां खुली रहेंगी.
- एक कैब में केवल 2 ही यात्री जा सकेंगे. उन्हें पिछली सीट पर खिड़की से सटकर बैठने को कहा जाएगा.
- सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर कस्टमर्स को अपना सामान कैब में खुद ही रखना व निकालना होगा.
- अनावश्यक कॉन्टैक्ट से बचने के लिए कस्टमर्स को कैशलेस पेमेंट करने को कहा जाएगा.
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच बड़ी राहत! तीसरी सबसे बड़ी 2-व्हीलर कंपनी नहीं करेगी कोई छंटनी
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें