धनतेरस पर Paytm Gold का शानदार ऑफर! सिर्फ 1 रुपये में खरीदें सोना, मिलेंगे ये फायदें
Agency:News18Hindi
Last Updated:
पेटीएम गोल्ड (Paytm Gold) ने कई दिग्गज ज्वेलर्स कंपनियों के साथ पार्टनरशिप किया है. इसके तहत पेटीएम गोल्ड के ग्राहक अपने नजदीकी स्टोर्स से इसे रिडीम करा सकते हैं.

नई दिल्ली. इस धनतेरस पर यदि आप भी सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपको खुश कर सकती है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्होंने पेटीएम गोल्ड में पहले से ही निवेश किया और वो चाहते हैं कि इस धनतेरस पर वे गोल्ड ज्वेलरी खरीदें. बुधवार को डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम ने ऐलान किया है अगर किसी व्यक्ति ने पेटीएम गोल्ड में निवेश किया है तो वो इसे अपने नजदीकी ज्वेलरी दुकान पर भुना सकते हैं. जिन ज्वेलरी ब्रांड के शोरूम पर आप अपने इस पेटीएम गोल्ड को भुना सकते हैं, उनमें कल्याण ज्वेलर्स, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, पीसी ज्वेलर्स, सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स, के शोरूम जाकर आप रिडीम करा सकते हैं.
100 से भी अधिक स्टोर्स पर सुविधाएं
पेटीएम गोल्ड के इस इनॉगरनल ऑफर के तहत ग्राहकों को 5 फीसदी का गोल्डबैक भी मिलेगा. यह सुविधा करीब 100 से भी अधिक स्टोर्स पर उपलब्ध है और कंपनी अगले 20 दिन में इसे 250 स्टोर्स तक पहुंचाने वाली है. दरअसल, पेटीएम चाहता है कि इस फेस्टीव सीजन में वो पेटीएम गोल्ड के सेल को 3 गुना अधिक बढ़ाए. इससे देश के डिजिटल गोल्ड में भी इजाफा होगा.

ये भी पढ़ें: इस दिवाली जलाए ये पटाखे तो हो सकती है सजा!
3 करोड़ लोगों ने 4.2 टन सोने का ट्रांजैक्शन किया
बता दें कि लॉन्च के 2 साल के अंदर ही करीब 3 करोड़ से भी अधिक ग्राहकों ने 4.2 टन से अधिक सोने का ट्रांजैक्शन किया है. देश के डिजिटल गोल्ड मार्केट में पेटीएम गोल्ड का कुल हिस्सेदारी 70 फीसदी है. पेटीएम छोटे शहरों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए कई बड़े गोल्ड ज्वेलरी चेन्स के साथ भी संपर्क कर रही है. पेटीएम गोल्ड के तहत ग्राहकों को फ्री इंश्योर्ड लॉकर्स, रियल टाइम मार्केट के आधार की कीमतें, गोल्ड सेविंग्स प्लान और गोल्ड गिफ्टिंग की सुविधा भी मिलती है. कंपनी करीब 25,000 पिन कोड पर डिलिवरी भी करती है.
पेटीएम गोल्ड पर शानदार ऑफर
Advertisement
पेटीएम के वाइस प्रेसिडेंट नरेंद्र यादव ने कहा, 'बीते दो साल के दौरान अपने ग्रोथ से खुश हैं. देश के प्रमुख जवेलर्स के साथ हमारी पार्टनरशिप हमारे लिए एक महत्वपूर्ण लैंडमार्क है. इससे हमारे ग्राहक अब आसानी से अपने नजदीकी ज्वलेरी स्टोर्स इसे रिडीम करा सकते हैं. आगे भी हम अपनी पार्टनरशिप बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे.'
छोटे शहरों में भी पेटीएम गोल्ड को लेकर लोगों में दिलचस्पी
कंपनी के कुल सेल्स में टियर-2 और टियर-3 शहरों की खरीदारी करीब 70 फीसदी है. कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले फेस्टिव सीजन में वो इसे और भी आगे बढ़ाएगी. पेटीएम गोल्ड को उम्मीद है कि हाउसवाइव्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और मिलेनियल्स इस प्रोडक्ट का सबसे अधिक आकर्षित हों.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें