होमताजा खबरमनीभारतीय रेलवे
अयोध्या की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित, उधर जा रहे हैं तो देख लें लिस्ट
अयोध्या की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित, उधर जा रहे हैं तो देख लें पहले लिस्ट
Author:
Last Updated:
लखनऊ-अयोध्या-बाराबंकी सेक्शन में ट्रैक डबलिंग का काम होने की वजह से कई ट्रेनें अस्थाई रूप में निरस्त, डायवर्ट, गंतव्य के बजाए दूसरे स्टेशन से शुरू और खत्म होंगी. उत्तर रेलवे के अनुसार ज्यादातर ट्रेनें 17 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक प्रभावित रहेंगी.

नई दिल्ली. लखनऊ-अयोध्या-बाराबंकी सेक्शन में ट्रैक डबलिंग का काम होने की वजह से कई ट्रेनें अस्थाई रूप में निरस्त, डायवर्ट, गंतव्य के बजाए दूसरे स्टेशन से शुरू और खत्म होंगी. रेलवे ने इस संबंध मे जानकारी दी है. संबंधित ट्रेनों से सफर के लिए प्लान कर रहे यात्री शेड्यूल के अनुसार ही प्लान करें.
उत्तर रेलवे के अनुसार ज्यादातर ट्रेनें 17 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक प्रभावित रहेंगी. यानी प्राण प्रतिष्ठा के बाद से आम लोगों के लिए यात्रा सुगम हो जाएगी.
ये ट्रेन कैंसिल रहेंगी
04203 अयोध्या कैंट से लखनऊ स्पेशल और 04204 लखनऊ से अयोध्या कैंट कैंसिल रहेगी. ट्रेनें 23 व 24 जनवरी को कैंसिल रहेंगी.
Advertisement
ये ट्रेन डायवर्ट रहेंगी
1300-139010 हावड़ा योगनगरी ऋषिकेश दोनों ओर से, 13307 व 13308 गंगा सतुलज एक्सप्रेस,13151कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस 22 व 23 जनवरी तक प्रभावित रहेंगी. इसके अलावा 18103 टाटानगर अमृतसर, 15636 गुवाहाटी ओखा एक्सप्रेस 22 को, 15623 कामाख्या एक्सप्रेस, 22425 व 22426 अयोध्या कैंट-आनंद विहार वंदेभारत एक्सप्रेस 23 को, 15071 ख्वाजा गरीब नवाज, 09466 साबरमती एक्सप्रेस 22 को, 12226 कैफियत 10 से 19 जनवरी तक, 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस, 13483 व 138484 मालदा टाउन 23 को , 14017 व 14018 सदृभावना एक्सप्रेस, 15025 मऊ एक्सप्रेस 21 को, 13509 व 13510 आसनसोल गोंडा 16 व 17 को प्रभावित रहेंगी. 14649 व 14650 जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस 23 को प्रभावित रहेगी.
About the Author
Sharad Pandeyविशेष संवाददाता
करीब 15 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरों में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज, लंदन जा...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें