Advertisement
होमताजा खबरमनी
अगर आप भी हैं PNB ग्राहक तो ₹250 में ले सकते हैं ₹15 लाख का फायदा- जानिए कैसे?

अगर आप भी हैं PNB ग्राहक तो ₹250 में ले सकते हैं ₹15 लाख का फायदा- जानिए कैसे?

Last Updated:

अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहक हैं तो आपके लिए काम की खबर हो सकती है. इस खाते को खुलवाने से आपको बेटी की पढ़ाई और आगे होने वाले खर्च से काफी राहत मिल जाती है.

अगर आप भी हैं PNB ग्राहक तो ₹250 में ले सकते हैं ₹15 लाख का फायदा- जानिए कैसे?Zoom
अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहक हैं तो आपके लिए काम की खबर हो सकती है. इस खाते को खुलवाने से आपको बेटी की पढ़ाई और आगे होने वाले खर्च से काफी राहत मिल जाती है.
नई दिल्ली. अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहक हैं तो आपके लिए काम की खबर हो सकती है. PNB ग्राहक अपनी बेटियों की भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana-SSY) का लाभ आसानी से ले सकते हैं. बता दें कि इस योजना में माता पिता या गार्जियन एक बेटी के नाम पर केवल एक अकाउंट खोल सकते हैं और दो अलग-अलग बेटियों के नाम पर अधिकतम दो अकाउंट खोल सकते हैं. आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी…

कितना करना होता है डिपॉजिट
इसमें मिनिमम डिपॉजिट 250 रुपये करना होता है. इसके अलावा अधिकतम आप 1,50,000 रुपये तक का डिपॉजिट कर सकते हैं. इस खाते को खुलवाने से आपको बेटी की पढ़ाई और आगे होने वाले खर्च से काफी राहत मिल जाती है.
जानिए कितना मिलेगा ब्याज?
अभी एसएसवाई (Sukanya Samriddhi Account) में 7.6 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा था जो इनकम टैक्स छूट के साथ है.
Advertisement
मेच्योरिटी पर मिलेंगे 15 लाख से ज्यादा
बता दें अगर आप इस स्कीम में हर महीने 3000 रुपये का निवेश करते हैं यानी सालाना 36000 रुपये लगाने पर 14 साल बाद 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से आपको 9,11,574 रुपये मिलेंगे. 21 साल बाद मेच्योरिटी पर यह रकम करीब 15,22,221 रुपये होगी.
कहां खुलवा सकते हैं खाता?
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत इस अकाउंट को आप किसी पोस्ट ऑफिस या कामर्शियल बैंक की अधिकृत शाखा में खोला जा सकता है.
देने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आपको फॉर्म के साथ पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपनी बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट भी जमा कराना होगा. इसके अलावा बच्ची और माता पिता का पहचान पत्र (पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) और जहां रह रहे हों उसका प्रमाण पत्र (पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, पानी का बिल) जमा कराना होगा.
यदि हर साल न्यूनतम 250 रुपये जमा नहीं किये जाते हैं, तो अकाउंट बंद हो जाएगा और उस वर्ष के लिए जमा राशि के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि के साथ 50 रुपये प्रति वर्ष की पेनल्टी के साथ रिवाईव किया जा सकता है. अकाउंट खोलने से 15 साल बाद तक रिएक्टिवेशन हो सकता है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें