Advertisement
होमताजा खबरकरियर
Bihar Board Class 10 Result: जानें कब आ रहा है र‍िजल्‍ट, यहां देखें सबसे पहले

Bihar Board 10th Result Date and time: जानें कब आ रहा है र‍िजल्‍ट, सबसे पहले र‍िजल्‍ट देखने के ल‍िये यहां करें रज‍िस्‍टर

Last Updated:

Bihar Board 10th Result Date and time: ब‍िहार बोर्ड कक्षा 10वीं का पर‍िणाम कब जारी होगा, यहां जान‍िये और साथ ही छात्र अपना र‍िजल्‍ट सबसे पहले चेक करने के ल‍िये यहां रज‍िस्‍टर करें.

Bihar Board Class 10 Result: जानें कब आ रहा है र‍िजल्‍ट, यहां देखें सबसे पहलेZoom
ब‍िहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परीक्षा का पर‍िणाम कब जारी क‍िया जाएगा. यहां जान‍िये.
Bihar Board 10th Result Date and time: ब‍िहार बोर्ड से मैट्र‍िक की परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा के पर‍िणाम का इंतजार है. ऐसे में छात्रों को बता दें क‍ि कक्षा 10वीं का र‍िजल्‍ट कब आएगा, वह जानना चाहते हैं. छात्रों को बता दें क‍ि Bihar Board Class 10th Result 2020 Live Updates देखने के ल‍िये वह News18 इंडिया से जुड़े रहें. क्‍योंक‍ि यहां उन्‍हें सबसे पहले र‍िजल्‍ट प्राप्‍त होगा. ब‍िहार बोर्ड सूत्रों का दावा है क‍ि कक्षा 10वीं के पर‍िणामों की घोषणा आज नहीं की जाएगी. इसे अप्रैल माह में जारी क‍िया जा सकता है.
बिहार बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2020 आध‍िकार‍िक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी क‍िया जाएगा. लेक‍िन छात्र News18 इंडिया पर रज‍िस्‍ट्रेशन कर अपने र‍िजल्‍ट का अलर्ट सबसे पहले प्राप्‍त कर सकते हैं. इसके ल‍िये छात्रों को यहां नीचे द‍िये गए फॉर्म में स‍िर्फ नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और कक्षा की जानकारी देनी है.

बता दें क‍ि ब‍िहार बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 12वीं के पर‍िणाम घोष‍ित क‍िये हैं, ज‍िसमें 80 फीसदी से ज्‍यादा छात्र पास हुए हैं. तीनों संकायों, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में इस बार बेट‍ियों ने बाजी मारी है. इस बार तीनों संकायों में लड़क‍ियों ने टॉप‍ क‍िया है.

आर्ट्स स्‍ट्रीम में जहां 94.8 प्रतिशत के साथ साक्षी कुमारी ने टॉप क‍िया है, वहीं कॉमर्स में कौसर फातिमा और साइंस में नेहा कुमारी ने टॉप क‍िया है. इस बार साइंस स्‍ट्रीम से 5,05,467 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 77.39 फीसदी पास हुए हैं. वहीं कॉमर्स में छात्रों की संख्‍या सबसे कम 71,004 थी, लेक‍िन कॉमर्स स्‍ट्रीम का कुल पार्सिंग पर्संटेज सबसे ज्‍यादा 93.26 फीसदी रहा. जबक‍ि आर्ट्स स्‍ट्रीम से कुल 6,28,363 स्‍टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, ज‍िसमें 81.44 फीसदी छात्र पास हुए हैं. आर्ट्स में पास होने वाले छात्रों में लड़क‍ियों की संख्‍या ज्‍यादा रही. इस साल लड़क‍ियों का पास प्रतिशत 83.06 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का 79.04 फीसदी.
यह भी पढ़ें: 

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें