केंद्रीय विद्यालय ने दिया प्रस्ताव, स्कूल भवन को बनाएं आइसोलेशन सेंटर
Agency:News18Hindi
Last Updated:
कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय ने यह प्रस्ताव दिया है कि कोरोना वायरस के संदिग्धों के लिये स्कूल भवन को आइसोलेशन वॉर्ड में तब्दील किया जा सकता है.

केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) ने अपने स्कूल भवन को आइसोलेशन वॉर्ड में तब्दील करने का प्रस्ताव दिया है. कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों की संख्या को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय ने यह प्रस्ताव दिया है कि उसके स्कूल भवन का इस्तेमाल कोरोनावरस संक्रमित मरीजों के लिये आइसोलेशन वॉर्ड के रूप में किया जाए.
केवीएस अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि देश में COVID-19 द्वारा निर्मित खतरनाक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि किसी भी रक्षा प्राधिकरण या जिला प्रशासन के औपचारिक अनुरोध पर, स्कूल संदिग्ध COVID- 19 के अस्थायी आवास के लिए KV स्कूल भवनों के कक्षाओं का उपयोग करने की अनुमति देंगे. अधिकारी के अनुसार जो स्कूल यह सुविधा देना चाहते हैं और इसकी अनुमति देते हैं, उन्हें केवी के अधिकारियों से संपर्क करना होगा.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो शुक्रवार को COVID-19 के कारण देश में होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है और कोरोना संक्रमित केस की संख्या 724 हो गई है.
यह भी पढ़ें:
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें