Advertisement
होमताजा खबरकरियर
Jobs Alert: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने इन पदों पर निकाली जॉब, ऐसे करें आवेदन

Jobs Alert: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Last Updated:

IOCL recruitment 2019: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited, IOCL) ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर वैकेंसी निकाली है.

Jobs Alert: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने इन पदों पर निकाली जॉब, ऐसे करें आवेदनZoom
IOCL recruitment 2019: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited, IOCL) ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर वैकेंसी निकाली है. इसके तहत कुल 380 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 30 नवंबर तक चलेगी. इसलिए इन पदों पर इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवार IOCL की ऑफिशियिल वेबसाइट https://plis.indianoilpipelines.in/ पर अप्‍लाई कर सकते हैं. उम्‍मीदवार ध्‍यान दें कि आवेदन करने के पहले अच्‍छी तरह पढ़ लें और तभी अप्‍लाई करें.

IOCL: एग्‍जाम पैर्टन
IOCL इन पदों पर उम्‍मीदवारों का सेलेक्‍शन लिखित परीक्षा के आधार पर करेगा. ये परीक्षा 100 अंकों की होगी. एग्‍जाम में कोई निगेटिव मार्किग नहीं होगी.

IOCL: एग्‍जाम डेट
IOCL इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 8 दिसंबर को करेगा. हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई फाइनल डेट नहीं दी गई है. इसलिए उम्‍मीदवार लेटेस्‍ट अपडेट चेक करते रहें.

IOCL recruitment 2019:
-ऑफिशियल वेबसाइट plis.indianoilpipelines.in पर जाएं
-यहां होमपेज पर अप्रेंटिसशिप लिंक पर क्लिक करें
- अब यहां निदेर्शों को ठीक ढंग से पढ़ने के बाद ‘I have understood button’ लिंक पर क्‍लिक करें
- यहां पूछी गई सारी डिटेल एंटर करें
- रजिस्‍ट्रेशन नंबर का यूज करके लॉग इन करें
– अब पूरा फॉर्म भरकर इमेज अपलोड कर दें
- अब आपका फॉर्म भर गया

ये भी पढ़ें: 
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें