Advertisement
होमताजा खबरदिल्ली-एनसीआर
पहली बार संसद पहुंचे सनी देओल ने शपथ लेते वक्त की यह गलती

पहली बार संसद पहुंचे सनी देओल ने शपथ लेते वक्त कर दी यह गलती

Last Updated:

17वीं लोकसभा का पहला सत्र चल रहा है. इस सत्र के शुरुआती दो दिन से नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने का क्रम जारी है. नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के दौरान ऐसे कई मौके आए जब किसी कारण बस ‘माननीय’ सदस्यों को दोबारा शपथ लेनी पड़ी.

पहली बार संसद पहुंचे सनी देओल ने शपथ लेते वक्त की यह गलतीZoom
संसद सदस्य के रूप में शपथ लेते हुए सनी देओल ने कर दी यह गलती. (फाइल फोटो)
17वीं लोकसभा का फिलहाल पहला सत्र चल रहा है. इस सत्र के शुरुआती दो दिन से नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने का क्रम जारी है. नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के दौरान ऐसे कई मौके आए जब किसी कारण बस ‘माननीय’ सदस्यों को दोबारा शपथ लेनी पड़ी.

उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से निर्वाचित बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने एक बार शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों से संबंधित रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए. इसी बीच लोकसभा सचिवालय के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने शपथ लेने के दौरान कुछ शब्द गलत पढ़े थे. इसलिए उन्होंने फिर से शपथ ली.

सनी देओल ने शपथ लेते हुए की गलती
वहीं फिल्म अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित सनी देओल जब मंगलवार को अंग्रेजी में शपथ ले रहे थे तो उन्होंने ‘अपहोल्ड’ शब्द को भूलवश ‘विदहोल्ड’ पढ़ दिया. हालांकि देओल ने अपनी त्रुटि को स्वयं भांपते हुए तत्काल इसे दुरूस्त कर लिया.

अजमेर से बीजेपी सांसद भागीरथ चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेनी शुरू की तो सचिवालय के कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने पहले हिंदी में शपथ लेने के बारे में सूचित किया था. इस पर चौधरी ने आसन से कहा कि उन्हें संस्कृत में शपथ लेने की इजाजत दी जाए. प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र कुमार की अनुमति मिलने के बाद उन्होंने संस्कृत में शपथ ली.

ये भी पढ़ें-

भगवंत मान ने ली शपथ, सदन में लगाया इंकलाब जिंदाबाद का नारा

गुरदासपुर MP सनी देओल ने संसद सदस्य के रूप में ली शपथ

एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी  WhatsApp अपडेट्स
और पढ़ें