Advertisement
होमताजा खबरकरियरएजुकेशन
बदल सकता है बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट! कम नंबर वाले जानें पास होने के खास तरीके

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं में फेल स्टूडेंट्स भी हो सकते हैं पास, जानें तरीका

Written by:
Last Updated:

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने वाला है. इस साल बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में बेटियों का दबदबा बढ़ने की खबर है. बिहार बोर्ड 12वीं में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है. जानिए कुछ ऐसे तरीके, जिनसे बिहार बोर्ड परीक्षा में असफल स्टूडेंट्स पास हो सकते हैं.

बदल सकता है बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट! कम नंबर वाले जानें पास होने के खास तरीकेZoom
BSEB 12th Result 2024:बिहार बोर्ड पुनर्मूल्यांकन का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर देगा
नई दिल्ली (Bihar Board 12th Result 2024). बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस साल भी 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं सबसे पहले आयोजित करवाने का रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लिया है. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 भी सबसे पहले घोषित किया जा रहा है. इस साल करीब 13 लाख स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा दी थी. कुछ ही घंटों में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 भी जारी कर दिया जाएगा. इसके लिए biharboardonline.bihar.gov.in पर अपडेट्स चेक कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी अपलोड किया जाएगा (BSEB 12th Result 2024). इंटरनेट सुविधा न होने पर बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 को एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है. बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में असफल होने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के 2 विकल्प मिलेंगे. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के तुरंत बाद स्टूडेंट्स उन पर गौर कर सकते हैं. जानिए बिहार बोर्ड 12वीं में फेल होने पर क्या करें.
Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं में फेल होने पर क्या है विकल्प?
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट पिछले साल से बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है. लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि बोर्ड परीक्षा देने वाले 13 लाख स्टूडेंट्स में से कुछ इसमें असफल भी हो जाएंगे (BSEB Bihar Board Inter Result 2024). बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में असफल होने वाले स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है. वह बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड की 2 सुविधाओं का फायदा उठाकर अपना रिजल्ट सुधरवा सकते हैं. जानिए कैसे.
Bihar Board 12th Result 2024: कॉपियों की रीचेकिंग का उठाएं फायदा
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में फेल होने वाले स्टूडेंट्स अपनी कॉपियों को रीचेक करवा सकते हैं. बिहार बोर्ड 12वीं के 2 विषयों में फेल होने वाले छात्रों को कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन करवाने का ऑप्शन मिलता है. अगर किसी की चेकिंग में गड़बड़ होने पर उसके अंकों में कटौती होती है तो उसे सुधरवा सकते हैं. इसके लिए बोर्ड आपसे तय शुल्क लेगा. बिहार बोर्ड 12वीं पुनर्मूल्यांकन के लिए बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
Advertisement
Bihar Board 12th Compartment Exam: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा कब होगी?
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल करना अनिवार्य है. इससे कम अंक होने की स्थिति में स्टूडेंट को फेल घोषित किया जा सकता है. बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में अगर कोई स्टूडेंट दो से ज्यादा विषयों में असफल होता है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है. इससे उसे बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने का अवसर मिल जाएगा. इसकी जानकारी बोर्ड द्वारा दे दी जाएगी.

About the Author

Deepali Porwal
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h...और पढ़ें
और पढ़ें