Advertisement
होमताजा खबरमनोरंजन
KBC-12 की शूटिंग पर बोले अमिताभ बच्चन- 'हां काम कर रहा हूं, दिक्कत है तो...'

KBC-12 की शूटिंग पर बोले अमिताभ बच्चन- 'हां काम कर रहा हूं, कोई दिक्कत है तो...'

Last Updated:

सोशल मीडिया पर अब इसे लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर लॉकडाउन (Lockdown) के बीच अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) शो की शूटिंग कैसे शुरू कर सकते हैं.

KBC-12 की शूटिंग पर बोले अमिताभ बच्चन- 'हां काम कर रहा हूं, दिक्कत है तो...'Zoom
आकाश चोपड़ा ने कहा कि शाहरुख खान और अमिताभ बच्‍चन महान कमेंटेटर बन सकते हैं
मुंबई : कोरोना वायरस के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है. इस बीच खबर आई है कि, बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लॉकडाउन के बीच देश के सबसे चर्चित क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati)' की शूटिंग शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर अब इसे लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर लॉकडाउन के बीच भी शो की शूटिंग कैसे शुरू हो सकती है. कई सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स ने तो इसे लेकर अमिताभ बच्चन को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन ना करने पर उन्हें नसीहत देना शुरू कर दिया. जिसके बाद खुद बिग बी ने एक ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया पर आपत्ति जताई है.
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'हां बस अभी काम से लौटा हूं. आपको इससे कोई परेशानी है, तो इसे अपने तक ही सीमित रखें. पर्याप्त मात्रा में सावधानियां बरती गईं. दो दिन के काम को एक ही दिन में निबटा लिया गया. शाम के छह बजे काम शुरू किया गया और कुछ ही देर में खत्म कर लिया गया है.'
बता दें लॉकडाउन के बीच केबीसी (Kaun Banega Crorepati) की शूटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अमिताभ बच्चन पर सवाल उठाए जा रहे थे और इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा था. जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया यूजर्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई है.







अमिताभ बच्चन ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस बार 'कौन बनेगा करोड़पति' की पूरी प्रक्रिया घर बैठे डिजिटल माध्यम से होगी. बता दें रजिस्ट्रेशन के लिए शूट किया गया प्रोमो भी अमिताभ बच्चन ने अपने घर से ही शूट किया है. दंगल और छिछोरे जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले निर्देशक नितेश तिवारी ने बताया कि, 'मैंने बिग बी को घर से सैंपल वीडियो बनाकर भेजे थे. जिसके बाद उन्होंने अपने घर से ही उसी तरह से पूरा वीडियो शूट किया.'
Advertisement
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें