होमताजा खबरमनोरंजनबॉलीवुड
रिलीज़ हुआ Manmarziyaan का ट्रेलर, पहली बार इस लुक में नज़र आएंगे अभिषेक बच्चन

Agency:News18Hindi
Last Updated:
ट्रेलर के अनुसार ये एक कॉम्प्लेक्स लव स्टोरी है जिसमें विकी कौशल और तापसी पन्नू एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन विकी रिश्तों की जिम्मेदारी उठाने से डरते हैं.

लंबे समय से चर्चा में रही फिल्म 'मनमर्ज़ियां' का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है. अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता 'तनु वेड्स मनु' के निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय हैं और इन दोनों ही दिग्गजों की छाप इस फिल्म में दिखाई देती है. ट्रेलर के अनुसार ये एक कॉम्प्लेक्स लव स्टोरी है जिसमें विकी कौशल और तापसी पन्नू एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन विकी रिश्तों की जिम्मेदारी उठाने से डरते हैं.
एंट्री लेते हैं अभिषेक बच्चन, जो पहली बार एक सरदार के रोल में नज़र आएंगे. 2016 में आखिरी बार किसी फिल्म (हाउसफुल) में नज़र आए अभिषेक काफी फ्रेश नज़र आ रहे हैं और उनका स्क्रीन प्रेजेंस दमदार है. तापसी और अभिषेक की शादी हो जाती है लेकिन वो विकी को भुला नहीं पाती और यहीं से शुरु होता है एक लव ट्रायंगल. जिन लोगों ने संजय लीला भंसाली की 'हम दिल दे चुके सनम' देखी है उन्हें ये इसका मॉर्डन वर्जन लग सकती है.
तापसी पन्नू अपनी पहचान बॉलीवुड में बना चुकी हैं और विकी कौशल ने 'राज़ी', 'मसान' और 'लस्ट स्टोरीज़' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. अभिषेक के लिए ये फिल्म एक बड़ा मौका है और ट्रेलर देखने से कहानी काफी दिलचस्प होने का अंदाज़ा लग रहा है. अनुराग कश्यप हाल ही में 'सेक्रेड गेम्स' बना चुके हैं और ऐसे में 'मनमर्ज़ियां' को देखने की उत्सुकता बढ़ जाती है.
मनमर्ज़ियां फिल्म का ट्रेलर

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें