Advertisement
होमताजा खबरमनोरंजन
मां नरगिस की डेथ एनिवर्सरी पर संजय दत्त ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

मां नरगिस की डेथ एनिवर्सरी पर संजय दत्त ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, बोले- '39 साल हो गए, लेकिन...'

Last Updated:

आज नरगिस दत्त (Nargis Dutt Death Anniversary) की 39वीं डेथ एनिवर्सरी है. ऐसे में उनके बेटे और एक्टर संजय दत्त ने एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर शेयर करते हुए अपनी मां नरगिस दत्त को याद किया है.

मां नरगिस की डेथ एनिवर्सरी पर संजय दत्त ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरZoom
संजय दत्त के साथ नरगिस दत्त
मुंबई : हिंदी सिनेमा की महान एक्ट्रेस नरगिस दत्त (Nargis) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. 5 साल की उम्र से बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली नरगिस ने श्री 420, मदर इंडिया, चोरी-चोरी, आवारा, आह और अनहोनी जैसी कई फिल्मों में काम किया. 1957 में आई मदर इंडिया के बाद उन्होंने सुनील दत्त (Sunil Dutt) से शादी कर ली. 3 मई 1981 में 58 साल की उम्र में पता चला कि नरगिस को कैंसर है, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. आज नरगिस दत्त की 39वीं डेथ एनिवर्सरी है. ऐसे में उनके बेटे और एक्टर संजय दत्त ने एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर शेयर करते हुए अपनी मां नरगिस दत्त को याद किया है.
नरगिस दत्त के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए संजय दत्त ने बेहद खूबसूरत कैप्शन भी दिया है, जिसे पढ़ने के बाद आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी. संजय दत्त ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'हमें छोड़कर गए आपको 39 साल हो गए, लेकिन मुझे पता है आप आज भी मेरे साथ हैं. काश आप आज और हर दिन यहां मेरे साथ होतीं. मैं आपको हर दिन याद करता हूं और आपसे बहुत प्यार करता हूं मां.'





बता दें नरगिस दत्त का साल 1981 में 3 मई को कैंसर के चलते निधन हो गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, जब नरगिस दत्त की तबीयत खराब हुई तो उन्हें इलाज के लिए अमेरिका शिफ्ट कराया गया, लेकिन यहां पहुंचते ही उनकी तबीयत और खराब हो गई और 3 मई को उनका निधन हो गया.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें