जान जोखिम में डालकर शूटिंग कर रही थी एक्ट्रेस, अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती; जूझ चुकी हैं डिप्रेशन से
Written by:
Last Updated:
'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) को बुखार और नाक से खून निकलने के बाद अस्पताल ले जाया गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे बेहद ठंड में शूटिंग कर रही थीं, जिसकी वजह से उनकी सेहत काफी बिगड़ गई थी.

नई दिल्ली: पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) रोमानिया में अपनी अगली फिल्म ‘फत्तो दे यार बड़े’ की शूटिंग कर रही थीं. वहां ज्यादा सर्दी होने की वजह से उनकी सेहत खराब हो गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिमांशी खुराना ज्यादा सर्दी बर्दाश्त नहीं कर पाईं. उन्हें तेज बुखार आया था, फिर नाक से खून बहने लगा था, जिसके बाद तुरंत उन्हें रोमानिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि हिमांशी खुराना ‘बिग बॉस’ से काफी लोकप्रिय हुई थीं.
हिमांशी जब फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब करीब 7 डिग्री सेल्सियत तापमान था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे बिना आराम किए शूटिंग में लगी हुई थीं. फिल्म का एक सीन ठंडे पानी में भी शूट किया जाना था. जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो नाक से खून बहने लगा. वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हिमांशी की सेहत को लेकर अभी तक कोई नया अपडेट नहीं आया है.
View this post on Instagram
हिमांशी को ‘बिग बॉस’ ने लोकप्रियता दिलाई, पर शो से निकलने के बाद वे अवसाद में चली गई थीं. उन्होंने एक चैट में अपनी डिप्रेशन की वजह ‘बिग बॉस’ के निगेटिव माहौल को दिया. वे करीब 2 साल तक डिप्रेशन का शिकार रहीं. उन्हें पैनिक अटैक भी आते थे, जिसकी वजह से उन्हें कई दफा अस्पताल भी ले जाया गया था.
Advertisement
हिमांशी ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘साड्डा हक’, ‘लेदर लाइफ और अफसर’ और ‘जीत जाएंगे जहां’ जैसी फिल्में शामिल हैं. उन्हें दर्शक कई म्यूजिक वीडियो में भी देख चुके हैं. वे जब ‘मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड’ के ऑरिजिनल वर्जन में नजर आई थीं, तो लाखों युवा उनके दीवाने बन गए थे. इस म्यूजिक वीडियो से उनकी लोकप्रियता में काफी उछाल आया था.
About the Author
Abhishek Nagar
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें