Coronavirus के कारण हुई रश्मि देसाई की फैन की मौत, ट्वीट कर जताया दुख
Agency:News18Hindi
Last Updated:
रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने भावुक ट्विटर पोस्ट (Twitter Post) के जरिए कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण हुई फैन (Fan) की मृत्यु की जानकारी दी है.

मुंबई. चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस (Coronavirus) इन दिनों दुनिया के कई हिस्सों में फैल चुका है. वहीं भारत भी इस संकट का सामना कर रहा है. बात करें आंकड़ों की तो देश में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 199 लोग अपनी जान गवां चुके हैं और लगभग 6412 लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. लॉकडाउन के बावजूद भी इस वायरस के बढ़ते मामले थम नहीं रहे हैं. वहीं इसी बीच टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai Fan) के लिए भी बेहद बुरी खबर आई. कोरोना वायरस ने उनकी एक सच्ची फैन की जान लेली. इस फैन के निधन की खबर खुद रश्मि देसाई ने अपने एक ट्विटर पोस्ट (Twitter Post) में शेयर की है.
रश्मि देसाई ने अपने ट्विटर एकाउंट पर दो पोस्ट शेयर किए हैं. पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'जिंदगी बहुत अजीब है, जिंदगी बहुत मुश्किल है. ये अच्छा नहीं हुआ. बहुत असहाय महसूस कर रही हूं. @RashamiKiFan आपकी आत्मा को शांति मिले, हमने एक चार्म को खो दिया. मैं प्रार्थना करती हूं कि ये वायरस और किसी की जान ना ले... हम सब साथ में मिलकर हर दिन प्रार्थना करते हैं कि ये दुनिया जल्दी ठीक हो जाए'.
Life is strange
Life is tough
Not fair 😡😭
Feeling helpless & devastated atm
Much much love and strength to the family of @RashamiKiFan
#RIP we lost a charm 😔
Praying for this virus to not take away anyone’s life.. let us all pray everyday for the world to heal faster.. 💫
— Rashami Desai (@TheRashamiDesai) April 9, 2020
वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'हम ऐसे प्लैटफॉर्म पर बतौर सेलेब्रिटी असली प्यार और दुआएं पाते हैं. ये उनका आखिरी ट्वीट था.. ऐसे वक्त में उन्होंने मुझे याद किया. आपके परिवार को मेरा बहुत प्यार, सम्मान और प्रार्थनाएं. बहुत आसहाय महसूस कर रही हूं. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे'.
The real love and blessings we as a celebrity get through you guys on platform like these...This was her last tweet and in such a time she remembered about me 😭😔
So much love and respect and only prayers for her family and for all you guys! #FeelingHelpless 💔 #RIP pic.twitter.com/SIjBBCK0wa
— Rashami Desai (@TheRashamiDesai) April 9, 2020
इस दूसरे ट्वीट के साथ रश्मि ने अपनी फैन का आखिरी ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने 31 मार्च 2020 को लिखा था- 'मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं. अगर मैं वापस नहीं आ सकी तो प्लीज रश्मि देसाई को बता देना कि मैंने सिर्फ उनके लिए ही ट्विटर ज्वाइन किया था. मैं हमेशा रश्मि देसाई की फैन रहने का वादा करती हूं. निगेटिविटी को इग्नोर करें.. बहुत सारा प्यार'. ये रश्मि देसाई के लिए दुखद है, उन्होंने वाकई एक सच्ची फैन को खो दिया है.
Advertisement
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें