Advertisement
होमताजा खबरहरियाणाचंडीगढ़
News 18 IPSOS Exit Poll 2019: हरियाणा में BJP 75 पार, 10 पर सिमट रही कांग्रेस

News 18 IPSOS Exit Poll 2019: हरियाणा में BJP 75 पार, 10 पर सिमट रही कांग्रेस

Last Updated:

हरियाणा (Haryana) में 90 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर सोमवार को शाम छह बजे तक मतदान (Voting) पूरा हो गया. सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम (EVM) में कैद हो गई है. इसके साथ NEWS18 IPSOS एक्ज़िट पोल में भाजपा (BJP) की 75 प्लस का नारा पूरा होता दिख रहा है. एक्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में भाजपा को 75 सीटें मिल रही हैं. वहीं कांग्रेस को 10 सीटें मिलती दिख रही है. वहीं जेजेपी को दो सीटों और अन्य को 3 सीटों मिल रही हैं.

News 18 IPSOS Exit Poll 2019: हरियाणा में BJP 75 पार, 10 पर सिमट रही कांग्रेसZoom
चंडीगढ़. हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर सोमवार को शाम छह बजे मतदान संपन्न हो गया. सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. इसके साथ News 18 IPSOS एग्जिट पोल में बीजेपी का 75 प्लस का नारा पूरा होता दिख रहा है. एग्जिट पोल (Exit Poll) के अनुसार हरियाणा (Haryana) में बीजेपी (BJP) को 75 सीटें मिल रही हैं. वहीं कांग्रेस महज 10 सीटों पर सिमटती दिख रही है. इसके अलावा एग्जिट पोल के मुताबिक जेजेपी को दो सीटों और अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं.

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्जिट पोल को मानने से किया इनकार
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एग्जिट पोल को मानने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है और हरियाणा में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी. हुड्डा ने कहा कि बीजेपी के प्रति जनता में जो रोष है कांग्रेस को उसका फायदा होगा और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है. वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का एग्जिट पोल पर कहना है कि कांग्रेस की गुटबाजी का फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिला है.

ऐलनाबाद से हार रहे अभय चौटाला

एग्जिट पोल के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल की सीट से जीत रहे हैं. वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा, गढ़ी सांपला किलोई से चुनाव जीतने का अनुमान है. एग्जिट पोल के अनुसार बरोदा सीट से योगेश्वर दत्त चुनाव हार रहे हैं. वहीं अभय चौटाला भी ऐलनाबाद सीट से चुनाव हार रहे हैं.

यह भी पढ़ें: साइकिल पर मतदान करने पहुंचे सीएम खट्टर, बोले- हम बहुमत से बना रहे सरकार
और पढ़ें