होमताजा खबरहरियाणाकरनाल
चुनावी रैली में खट्टर का सवाल- पड़ोस के बच्चे का नाम क्या रखोगे, नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी?
चुनावी रैली में खट्टर का सवाल- पड़ोस के बच्चे का नाम क्या रखोगे, नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी?
Agency:News18Hindi
Last Updated:
खट्टर ने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा 15 साल का हिसाब अमेठी भी मांगेगी और जब केरल जाओगे और जिस सीट से लड़ोगे वो भी पूछेंगे अमेठी में क्या करके आए हो

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को को करनाल की चुनावी रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. खट्टर ने लोगों से सवाल पूछते हुए कहा कि हमारे पड़ोस में एक नया जन्मा बालक है. अगर कोई कह दे इस बालक का नाम रखना है. दो नामों में से कौनसा रखोगे- नरेंद्र मोदी रखोगे या राहुल गांधी? क्या रखोगे नरेंद्र मोदी.
खट्टर ने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा 15 साल का हिसाब अमेठी भी मांगेगी और जब केरल जाओगे और जिस सीट से लड़ोगे वो भी पूछेंगे अमेठी में क्या करके आए हो? अमेठी में कुछ किया होगा तो वायनाड वाले भी जिताएंगे वर्ना वो भी धक्का मार के कह देंगे, जाओ उसी अमेठी जहां से आए हो.

Haryana CM Manohar Lal Khattar in Karnal: Hamare ghar mein, hamare pados mein ek naya janma baalak hai. Agar koi kehde iss baalak ka naam rakhna hai. Do naamo mein se kaunsa rakhoge, Narendra Modi rakhoge ya Rahul Gandhi rakhoge? Kya rakhoge? Narendra Modi. #Haryana pic.twitter.com/75975VgSk7
— ANI (@ANI) April 7, 2019
गौरतलब है कि बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी, पार्टी एक बार फिर इस कारनामे को दोहराने की कोशिश में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: Video: खुद को 'गद्दार' कहने पर भड़के कांग्रेस प्रवक्ता, बीजेपी नेता पर फेंका पानी
एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी WhatsApp अपडेट्स
और पढ़ें