Advertisement
होमताजा खबरनॉलेज
क्या अब इंसान सच में बनेगा मिस्टर इंडिया!

क्या अब इंसान सच में बनेगा मिस्टर इंडिया!

Last Updated:

हाल ही में ऑप्टिका में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक अब इंसान को गायब किया जा सकता है. रिसर्चरों ने इसके लिए एक नया दृष्टिकोण तैयार किया है. जानिए कौन सी तकनीक से ऐसा संभव है?

क्या अब इंसान सच में बनेगा मिस्टर इंडिया!Zoom
आप इंसान के गायब होने की बातें प्राचीन काल से कहानियों, किस्से और किताबों में देखते सुनते आ रहे हैं. बॉलीवुड-हॉलीवुड में भी इस विषय पर कई फिल्में बन चुकी हैं. लेकिन इसे हकीकत में बदलने को लेकर अभी तक कोई आविष्कार नहीं हुआ है. वैज्ञानिक नजरिए से ऐसा करने में अभी कई बाधाएं थीं.

लेकिन हाल ही में ऑप्टिका में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक हम ऐसा करने के काफी करीब हैं. रिसर्चरों ने एक नया दृष्टिकोण तैयार किया है जिसमें लाइट जो ऑब्जेक्ट से टकराकर रिफ्लेक्शन पैदा करती है, उसे गायब किया जा सकता है. उनके मुताबिक ऑब्जेक्ट केवल हरे रंग की लाइट रिफलेक्ट करेगा.



जब ऑब्जेक्ट पर रेग्युलर लाइट्स पड़ती हैं तो स्पैक्ट्रम से हर तरह का कलर गुजरता है लेकिन हरा नहीं. रिसर्चरों ने इस प्रयोग को सफल बनाने के लिए फिल्टर का इस्तेमाल किया है, जो स्पैक्ट्रम से गुजरने वाले हरे रंग को दूसरे रंग में तब्दील कर देता है.

नवरस: प्यार होते ही क्यों कम हो जाती है भूख, प्यास और नींद?

ऐसा करने के बाद अब स्पैक्ट्रम से सभी लाइट पार होना संभव है. जबकि दूसरा फिल्टर वापस हरे रंग की लाइट को अपने पुराने वास्तविक रूप में कर देता है. इन दोनों फिल्टरों के बीच ऑब्जेक्ट को देखना संभव नहीं है. इसी तकनीक के जरिए इंसान को गायब करने का सपना देखा जा रहा है. 


पहले से अलग है नया प्रयोग
इंसान को गायब करने को लेकर पूर्व में हुए प्रयासों की तुलना में ये प्रयोग काफी अलग है. पूर्व में रिसर्चर्स ऑब्जेक्ट के चारों ओर प्रकाश बनाने की कोशिश करते थे, इस केस में रिसर्चर ऑब्जेक्ट में से लाइट को गुजारते हैं. इसमें अन्य ऑप्टिकल इफेक्ट के दखल के चांस काफी कम होते हैं.

बीते पारंपरिक तरीकों में अभी तक ऑब्जेक्ट के चारों ओर रोशनी के प्रसार पथ को बदलने पर बल दिया जाता था. इसके चलते अलग-अलग रंग पार करने में अलग वक्त लेते थे. जो बाधा पैदा करता था.

चंद्रमा के 10 हैरतअंगेज सच, जो नासा रोवर ने खोले



क्या जल्दी इंसान बनेगा मिस्टर इंडिया?
इस प्रयोग के बाद ये कहना मुश्किल है कि क्या जल्दी मिस्टर इंडिया जैसे गायब होने वाली तकनीक प्रयोग में लाई जा सकती है. क्योंकि अभी तक ये प्रयोग सिर्फ एक दिशा में करना संभव हो सका है. इस प्रयोग से सिर्फ ये साबित होता है कि इसे विस्तार दिया जाए तो इंसान को खड़े-खड़े गायब किया जा सकता है.

ट्रैवलिंग की दुनिया बदल देंगी ये 5 सुपर टेक्नोलॉजी

इसके अनुप्रयोग दूरसंचार में भी मायने रख सकते हैं. लाइट सिग्नल संभवत: ट्रांसमिशन केबल्स के जरिए भी संभव है, इसके लिए सही फिल्टर की जरूरत होगी.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें