Advertisement
होमताजा खबरलाइफ़
जानिए Breast Cancer के लक्षण, ब्रेस्ट में आते हैं ये बदलाव

Breast Cancer Awareness Month: जानिए Breast Cancer के लक्षण, ब्रेस्ट में आते हैं ये बदलाव

Last Updated:

ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ (Breast Cancer Awareness Month): 1 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ (Breast Cancer Awareness Month) का आयोजन किया जा रहा है.

जानिए Breast Cancer के लक्षण, ब्रेस्ट में आते हैं ये बदलावZoom
जानिए Breast Cancer के लक्षण, ब्रेस्ट में आते हैं ये बदलाव
ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ (Breast Cancer Awareness Month): 1 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ (Breast Cancer Awareness Month) का आयोजन किया जा रहा है. इस सिलसिले में जगह जगह लोगों को ब्रेस्ट कैंसर की तरफ जागरुक करने के लिए अभियान किए जा रहें हैं और लोगों को इस जानलेवा बीमारी के लक्षण के बारे में बताया जा रहा है. भारत (India) में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर (Breast cancer) से पीड़ित महिलाओं की संख्या काफी है. ब्रेस्ट महिलाओं के शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है. ब्रेस्ट टिश्यू (Breast Tissue) के माध्यम से दूध बनाता है. ये टिश्यू डक्ट के जरिए निप्पल से जुड़े होते हैं. ब्रेस्ट कैंसर के अधिकतर मामले डक्ट में छोटे कैल्शिफिकेशन के जमने से या स्तन के टिश्यू में छोटी गांठ बनने से होता है. इसके बाद ये बढ़कर कैंसर का रूप ले लेते हैं. आइए mayoclinic के मुताबिक़ जानते हैं ब्रेस्ट कैंसर के कुछ लक्षण ताकि इसे पहचानकर आप शुरुआत में ही ले सकें इलाज...

इसे भी पढ़ेंः बेजान और रूखे बालों के लिए घर पर इस तरह बनाएं स्पा, लौटेगी नई चमक

1. ब्रेस्ट कैंसर का मुख्य लक्षण है कि इसमें ब्रेस्ट (स्तन) में गांठ हो जाती है. साथ ही कुछ लोगों में आसपास के कई टिश्यू एकत्र होकर थोड़े मोटे हो जाते हैं जो छूने पर महसूस भी होते हैं.

2. ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों में ब्रेस्ट (स्तन) के आकार प्रकार में भी बदलाव आने लगता है. ब्रेस्ट के आकार में यह बदलाव स्पष्ट रूप से देखा भी जा सकता है.

3. ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों में ब्रेस्ट की स्किन (त्वचा) में भी बदलाव आने लगता है. ब्रेस्ट में डिंपल जैसे बनने लगते हैं.

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में भी स्किन करेगी ग्लो, ऐसे चुनें सही Moisturizer

4. ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित कुछ मरीजों में एक नया उलटे आकर का निप्पल बनने लगता है.

5. निप्पल (एरोला) या हड्डी की त्वचा के आस-पास की त्वचा पर पपड़ी जैसी होने लगती है.

6. ब्रेस्ट की स्किन हल्की लाल और ऑरेंज होने लगती है.
और पढ़ें