बेजान और रूखे बालों के लिए घर पर इस तरह बनाएं स्पा, लौटेगी नई चमक
Agency:News18Hindi
Last Updated:
इन हेयर पैक को बालों में लगाने से आपके बालों में लौटेगी नई चमक और आप अपने मजबूत और खूबसूरत बालों पर आसानी से इतरा पाएंगी...

बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों की वजह से आजकल बहुत तेजी से कई लोग बाल झड़ने की समस्या के शिकार हो रहे हैं. इसके साथ ही लोगों के बालों में रूखेपन, बेजान और दोमुहें बालों की समस्या भी बढ़ रही है. बालों की इस समस्या का कारण बढ़ता हुआ प्रदूषण भी हो सकता है. क्या आपके बाल भी धूप, धूल, मिट्टी और पसीने की वजह से रूखे और बेजान हो रहे हैं? तो आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे हेयर पैक जिन्हें आप घर पर भी बेहद आसानी से बना सकते हैं. इन हेयर पैक को बालों में लगाने से आपके बालों में लौटेगी नई चमक और आप अपने मजबूत और खूबसूरत बालों पर आसानी से इतरा पाएंगी...
इसे भी पढ़ें: नवरात्र 2019: नवरात्र में ट्रेंड में हैं ये टैटू, आप भी कर सकती हैं ट्राई
केले का हेयर पैक:
रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए पके केले से हेयर पैक बनाएं. इसके लिए पके केले को मसल कर उसमें ऑलिव आयल की कुछ बूंदें और 1 अंडा डालकर अच्छे से मिला लें. अब इस हेयर पैक को बालों पर लगाकर छोड़ दें. जब यह हेयर पैक बालों में अच्छे से सूख जाए तो किसी आचे से हर्बल शैम्पू से बालों को धो लें और इसके बाद बालों को कंडीशन कर लें.
इसे भी पढ़ें: ऑफिस के लिए जल्दी होना है तैयार तो इन ट्रिक्स की मदद से करें मेकअप
मेथी के दानों का हेयर पैक:
बालों में नई चमक लाने और उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए मेथी के दानों का हेयर पैक बनाएं. इसके लिए रातभर के लिए मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रख दें. अगली सुबह मेथी के दानों को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें और इसमें शहद और दही भी मिला लें. अब इस हेयर पैक को बालों पर करीब 1 घंटे तक के लिए लगा रहने दें ताकि ये अच्छे से सूख जाए. इसके बाद किसी हर्बल शैम्पू से बाल धो लें.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.

और पढ़ें